पाकिस्तान के छुटे पसीने- पाक मंत्री ने कहा कि अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशील

pakistan-minister-said-that-the-next-72-hours-is-very-sensitive
[email protected] । Feb 27 2019 2:26PM

उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने दुनिया टीवी से कहा, ‘‘यदि युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा.... यह अंतिम युद्ध होगा।’’

इस्लामाबाद। अपनी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तान के एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं और यदि भारत के साथ युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, ‘‘यह भीषण युद्ध होगा क्योंकि पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है।

इसे भी पढ़ें: सेना और BSF के जवानों को उच्चतम स्तर पर अलर्ट किया गया

पाकिस्तान लगभग युद्ध की मन:स्थिति में है। रेलवे पहले से ही युद्ध स्थिति वाले कानूनों का पालन कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने दुनिया टीवी से कहा, ‘‘यदि युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा.... यह अंतिम युद्ध होगा।’’

इसे भी पढ़ें: ‘आत्मरक्षा’ के लिए नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में हमला किया: पाकिस्तान

मंत्री ने कहा, ‘‘युद्ध होगा या शांति होगी, यह अगले 72 घंटों में तय होगा।’’ कुछ ही दिन पहले अहमद ने कहा था कि अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखा तो आंखें निकाल ली जाएंगी। पेड़ नहीं उगेंगे, चिड़िया नहीं चहचहाएंगी और मंदिरों में घंटियां नहीं बजेंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़