बीच पर एंजोय कर रहे थे लोग, अचानक समुद्र में गिरा हेलीकॉप्टर, धड़कन बढ़ा देने वाला वीडियो आया सामने

helicopter fell
रेनू तिवारी । Feb 20 2022 5:33PM

संघीय एजेंसियां शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी बीच में तैराकों और धूप सेंकने वालों के पास अटलांटिक महासागर में तीन यात्रियों के साथ एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच कर रही हैं। एक रॉबिन्सन R44 हेलीकॉप्टर दोपहर 1:20 बजे भीड़-भाड़ वाले समुद्र तट के पास समुद्र में गिर गया।

अमेरिका में मियामी बीच के समुद्र के पानी में अचानक एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा तैराकों से कुछ फीट की दूरी पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ। हादसे से वहां मौजूद तैराक और धूप सेंकने वालों अंदर तक सहम गये। दोपहर 1:20 बजे स्थानीय समयानुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, रॉबिन्सन R44 हेलीकॉप्टर एक लोकप्रिय समुद्र तट के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल दो यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें: यश धुल ने रणजी ट्रॉफी डेब्‍यू में रच दिया इतिहास, दोनों पारियों में शतक जमाकर स्‍पेशल क्‍लब में हुए शामिल

संघीय एजेंसियां शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी बीच में तैराकों और धूप सेंकने वालों के पास अटलांटिक महासागर में तीन यात्रियों के साथ एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच कर रही हैं। एक रॉबिन्सन R44 हेलीकॉप्टर दोपहर 1:20 बजे भीड़-भाड़ वाले समुद्र तट के पास समुद्र में गिर गया। संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा एजेंसी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मियामी बीच पुलिस और दमकल विभाग ने घटनास्थल पर प्रतिक्रिया दी और ट्विटर पर कहा कि दो यात्रियों को "स्थिर स्थिति में" स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें: म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले एस जयंशकर, क्वाड को एशियाई नाटो बताने की धारणा में न फंसे

लोगों ने कहा कि यह पता लगाने के लिए एक जांच होनी चाहिए कि क्या यह दुर्घटना मानवीय त्रुटि, तकनीकी समस्याओं या किसी अन्य कारण से हुई है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड दुर्घटना के कारणों की जांच करने में संघीय एजेंसी की मदद कर रहा है। 

पुलिस ने आगे बताया कि विमान में तीन यात्री सवार थे। उन सभी को बचा लिया गया और तीन में से दो को चोटें आईं। जारी वीडियो में दिखाया गया है कि हेलीकॉप्टर इंजन की शक्ति खो देता है और अचानक समुद्र में गिर जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़