पानी दे दो प्लीज...UN में भारत का बवाल तेवर, किया साफ- नहीं देंगे

UN
ANI
अभिनय आकाश । Mar 21 2026 11:29AM

भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक इस्लामाबाद आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को संधि संबंधी चिंताएं उठाने से पहले मानव जीवन की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए, और इसे आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने 1960 की संधि पर सद्भावना से हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने युद्धों और आतंकी हमलों के माध्यम से इसे कमजोर किया।

वर्ल्ड्स वाटर डे पर चर्चा हो रही थी। इस चर्चा में दुनिया भर के देशों ने हिस्सा लिया। इस मंच पर भारत और पाकिस्तान दोनों मौजूद थे। पाकिस्तान को जैसे ही मंच मिला उसने भारत के खिलाफ अपना जहरीला प्रोपोगेंडा फैलाना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर कई तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए और पानी पर भारत के द्वारा लगाई गई संधि पर रोक को लेकर भारत पर ही ठिकरा फोड़ दिया। इसके बाद बारी आई भारत की। भारत ने विश्व को अपने जल जीवन मिशन के बारे में बताया। इसके अलावा भारत जल सुरक्षा के लिए क्या कुछ कदम उठा रहा है इसकी जानकारी दी। भारत ने उसके बाद अंतरराष्ट्रीय यूएन के मंच पर पाकिस्तान की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी। भारत ने एक बयान दिया जिसमें उसने पाकिस्तान का पूरा कच्चा चिट्ठा दुनिया के सामने रख दिया। और यूं कहें कि भारत ने साफ तौर पर दुनिया को यह बता दिया है कि भारत पाकिस्तान को एक बूंद पानी देने से रहा।

इसे भी पढ़ें: जिनके दम पर उछल रहे थे ट्रंप, Iran ने 500 को दबोचा, MOSSAD के एजेंट को बीच चौराहे पर टांग दिया

भारत ने दोहराया है कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक इस्लामाबाद आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश ने कहा कि पाकिस्तान को संधि संबंधी चिंताएं उठाने से पहले मानव जीवन की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए, और इसे आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने 1960 की संधि पर सद्भावना से हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने युद्धों और आतंकी हमलों के माध्यम से इसे कमजोर किया।

इसे भी पढ़ें: Iran Attack On Turkey Azerbaijan: भारत के दुश्मनों पर ईरान ने फोड़े बम, रोने लगा पाकिस्तान

पिछले साल के भयावह पहलगाम हमले के बाद भारत ने इस संधि को निलंबित कर दिया था। हरीश ने यह भी कहा कि तकनीकी और पर्यावरणीय परिवर्तनों के बीच संधि में संशोधन पर चर्चा करने के भारत के प्रयास को पाकिस्तान ने अस्वीकार कर दिया। विश्व जल दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए हरीश ने कहा कि भारत सुरक्षित जल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। जिस तेवर के साथ भारत ने दुनिया के सामने यह बताया है कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद को अपनी गोद में बिठाकर पालतापसता रहेगा तब तक भारत पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रख सकता। भारत ने लंबे वक्त तक पाकिस्तान को लेकर अपनी उदारता दिखाई है। लेकिन उसके बदले में पाकिस्तान ने कोई रवैया नहीं बदला और वह खुद आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बन बैठा। ऐसे में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि जारी नहीं रह सकती है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़