Bihar Board Compartmental Result 2026: 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी, Direct Link से तुरंत देखें परिणाम

BSEB
BSEB website

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं, साथ ही असंतुष्ट छात्र 25 मई से स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा BSEB 10th 12th Compartment Result 2026 की घोषणा की है।  10वीं और 12वीं के छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लिया था वे लोग जल्द से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए आप BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट compartment.biharboardonline.org और interbiharboard.com पर विजिट कर सकते हैं। आप इन साइट पर जाकर पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम की जांच करने के साथ मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

अंकों से संतुष्ट नहीं तो कल से स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर पाएंगे

जिन छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे कल यानी 25 मई से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करके अपनी कॉपी को री-चेक करवा सकते हैं। बता दें कि, आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2026 है, इसके बाद आप कुछ नहीं कर सकते हैं।

यहां चेक करें रिजल्ट  

रिजल्ट को कैसे चेक करें

- सबसे पहले आप 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

 - अब आप रोल नंबर, रोल कोड एवं वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें। 

 - इसके बाद नतीजे स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

 - परिणाम देखने के बाद आप मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़