जॉर्डन के प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Muhammad bin Talal

जॉर्डन के प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का निधन हो गया।प्रिंस मोहम्मद का जन्म दो अक्टूबर 1940 को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, राजकुमारी तगरीद और पूर्व विवाह से दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

अम्मान। जॉर्डन के दिवंगत शाह हुसैन के छोटे भाई और प्रिंस मोहम्मद बिन तलाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 80 साल के थे। शाही पैलेस ने इस बारे में बताया। प्रिंस मोहम्मद जॉर्डन राजघराने में कई वरिष्ठ पदों पर सेवा दे चुके हैं। वह शाह अब्दुल्ला द्वितीय के निजी प्रतिनिधि भी थे। वर्ष 1999 में हुसैन के निधन के बाद अब्दुल्ला शाह बने थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस में राष्ट्रपति बाइडेन के पहले संबोधन में हैरिस और पेलोसी ने रचा इतिहास

प्रिंस मोहम्मद का जन्म दो अक्टूबर 1940 को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, राजकुमारी तगरीद और पूर्व विवाह से दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़