बागियों को सता रहा पुतिन फियर, क्या प्रिगोझिन की मृत्यु है क्लियर? पूर्व CIA चीफ ने किया आगाह

Putin
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Jun 26 2023 7:33PM

पुतिन और प्रिगोझिन के बीच हुए समझौते की वजह से फिलहाल पुतिन शांत हैं। लेकिन आने वाले वक्त में पुतिन वैगनर चीफ से इसका बदला जरूर लेंगे और इसकी तस्दीक विदेशी मीडिया भी कर रहा है।

रूस में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और क्रेमलिन का पूरा फोकस एक बार फिर यूक्रेन पर है। लेकिन पुतिन के खिलाफ हुई इस बगावत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या व्लादिमीर पुतिन वैगनर चीफ को माफ कर पाएंगे। दोस्त से दुश्मन बने प्रिगोझिन को पुतिन ऐसे ही छोड़ देंगे।  वैगनर चीफ ने 18 घंटे से भी कम वक्त में रूस के राष्ट्रपति की ताकत को न सिर्फ चैलेंज किया। पुतिन को एक ऐसे असहाय राष्ट्रपति की तरह बना डाला। ये एक ऐसा विद्रोह था, जिसने पुतिन की इज्जत और उनकी मजबूत छवि को ताड़ताड़ कर दिया। बीते 15 सालों में पुतिन ने जो कुछ भी कमाया उसमें प्रिगोझिन की कुछ घंटे की बगावत ने सेंध लगा दी। ऐसे में साफ है कि पुतिन यूं ही चुप नहीं बैठने वाले। दुनिया जानता है कि पुतिन उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को कभी नहीं बख्सते हैं। वहीं येवगेनी प्रिगोझिन तो वो गद्दार हैं जिन्होंने उनके तख्तापलट की भी कोशिश की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि प्रिगोझिन बेलारूस में सुरक्षित हैं और अगर हां, तो कब तक? 

इसे भी पढ़ें: Australia : रूसी दूतावास को हटाने के फैसले पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका खारिज

प्रिगोझिन को इस बगावत की सजा भुगतनी होगी?

 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिसके बाद टेलीविजन पर एक सार्वजनिक संबोधन दिया। पुतिन ने कहा कि वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोपा है। वैगनर ने रूस की जनता को धोखा दिया और सेना को चुनौती दी। हमारा जवाब अब कठोर से भी कठोर होगा। पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए शक्ति से लड़ रहा है।  सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई 'देशद्रोही' है। पुतिन ने कहा कि बगावत करने वाले आतंकवादियों को सजा देंगे। पुतिन का ये बयान उस वक्त का है जब वैगनर चीफ प्रिगोझिन मॉस्को की ओर  बढ़ रहे थे। पुतिन की चेहरे पर गुस्सा था, आंखों में अंगारे थे। जुबान ये साफ-साफ कह रही थी कि प्रिगोझिन को इस बगावत की सजा भुगतनी होगी। 

इसे भी पढ़ें: ‘वैग्नर’ प्रमुख और उनके लड़ाकों पर कोई अभियोग नहीं चलाया जाएगा : रूस

लड़ाई कहां जाकर रुकेगी कहा नहीं जा सकता 

पुतिन और प्रिगोझिन के बीच हुए समझौते की वजह से फिलहाल पुतिन शांत हैं। लेकिन आने वाले वक्त में पुतिन वैगनर चीफ से इसका बदला जरूर लेंगे और इसकी तस्दीक विदेशी मीडिया भी कर रहा है। साउथ एशिया इंडेक्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन के जासूस अपने काम पर लग चुके हैं। बगावत में शामिल लोगों के परिवारों पर नजर रखी जा रही है। आने वाले वक्त में कुछ भी हो सकता है। लड़ाई कहां जाकर रुकेगी कहा नहीं जा सकता है। सेवानिवृत्त अमेरिकी सेना के जनरल और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के पूर्व प्रमुख डेविड पेट्रियस ने रूसी भाड़े के समूह वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को खुली खिड़कियों के आसपास बहुत सावधान रहने की चेतावनी दी है। पेट्रियस ने अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, प्रिगोझिन ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन अपना वैगनर ग्रुप खो दिया और उसे बेलारूस में अपने नए परिवेश में खुली खिड़कियों  से सावधान रहना होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़