युद्धविराम प्लान पर अब पुतिन ने फंसा दिया पेंच, अमेरिका सीधी बात करे वरना...

Putin
ANI
अभिनय आकाश । Mar 13 2025 7:38PM

अमेरिका व यूक्रेन के बीच सऊदी अरब में बैठक हुई थी। इसमें 30 दिन के सीजफायर पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि अब गेंद रूस के पाले में है।

रूस ने अमेरिका के प्रस्तावित 30 दिन के युद्धविराम (सीजफायर) पर कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जब तक अमेरिका सीधे रूस से बात नहीं करेगा, तब तक कोई फैसला नहीं होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, हम यूक्रेन युद्ध पर सऊदी अरब में हुई बैठक का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं। रूस तभी किसी डील पर सहमत होगा जब अमेरिका हमसे सीधे संपर्क करेगा। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी सीजफायर न करने का रुख अपनाए हुए थे। इस बीच, जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस युद्धविराम नहीं करता है तो उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने दी Putin को चेतावनी, कहा- अगर अब सीजफायर बाधित किया तो होगी तबाही

बता दें कि अमेरिका व यूक्रेन के बीच सऊदी अरब में बैठक हुई थी। इसमें 30 दिन के सीजफायर पर सहमति बनी थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि अब गेंद रूस के पाले में है। वह जल्द पुतिन से बात करेंगे। जानकारों के अनुसार, रूस अभी मजबूत है और उसे लगता है कि अस्थायी युद्धविराम हुआ तो यूक्रेन दोबारा संगठित हो जाएगा। जिससे उसे आगे डील में नुकसान होगा। रूस के रणनीतिकारों का मानना है कि पुतिन की रणनीति साफ है- या तो रूस की शतों पर यूक्रेन युद्ध खत्म होगा, या लड़ाई जारी रहेगी। सीजफायर से पहले रूस अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों में भी ढिलाई चाहता है।

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Zelenskyy का तख्ता पलटना चाहते हैं Trump, Ukraine के विपक्षी नेताओं से गुप्त वार्ताएं कर रही है अमेरिकी टीम

प्रस्ताव के बीच रूस ने यूक्रेन पर 133 ड्रोन दागे

सीजफायर प्रस्ताव की पेशकश के बीच बुधवार को रूस ने यूक्रेन के कीव पर 133 ड्रोन दागे। इन हमलों में चार लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायल हो गए। वहीं, मध्य यूक्रेनी शहर क्रीवी री को रूस ने तीन मिसाइलों से निशाना बनाया। इनमें एक महिला की मौत व नौ लोग घायल हो गए। यह शहर राष्ट्रपति जेलेंस्की का गृह नगर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़