रोम यात्रा पर गए पुतिन ने स्थायी वार्ता’’ के लिए पोप फ्रांसिस से मुलाकात की

putin-meets-pop-francis-italian-leaders-during-rome-visit

रोम की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कोंते से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से होने वाले नुकसान के बारे में इटली ईयू को समझाएगा।

रोम। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच संबंधों को सुधारने और मॉस्को पर प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए मदद मांगी है। रोम की एक दिवसीय यात्रा के दौरान कोंते से मुलाकात के बाद पुतिन ने कहा उन्हें उम्मीद है कि रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) और अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों से होने वाले नुकसान के बारे में इटली ईयू को समझाएगा।

इसे भी पढ़ें: पुतिन ने दस्तखत कर INF संधि को औपचारिक रूप से किया निलंबित

कोंते के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के बाजार में अरबों का सामान बेचने का मौका गंवा दिया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हम सभी का नुकसान हुआ। वहीं कोंते ने कहा कि वह रूस और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों को बहाल करने की पूरी कोशिश करेगा। पिछले चार वर्ष में पहली बार रोम की यात्रा पर गए पुतिन ने ‘‘ स्थायी वार्ता’’ के लिए पोप फ्रांसिस से मुलाकात की और तमाम बातों पर चर्चा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़