परमाणु निरस्त्रीकरण में मदद के लिए तैयार है उत्तर कोरिया: पोम्पियो

Ready to help nuclear disarmament: North Korea: Pompeo
[email protected] । Apr 29 2018 11:47AM

आज प्रसारण से पहले इस साक्षात्कार के कुछ अंश जारी किए गए। अमेरिका के शीर्ष कूटनीतिज्ञ के तौर पर अपने पहले दौरे पर पोम्पियो फिलहाल पश्चिम एशिया में हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका के नए विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उत्तर कोरिया के दौरे के दौरान उनकी उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से “अच्छी बातचीत” हुई और कहा कि परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किम मदद करने को तैयार हैं। एबीसी न्यूज के साथ एक विशेष साक्षात्कार में पोम्पियो ने यह टिप्पणी की। आज प्रसारण से पहले इस साक्षात्कार के कुछ अंश जारी किए गए। अमेरिका के शीर्ष कूटनीतिज्ञ के तौर पर अपने पहले दौरे पर पोम्पियो फिलहाल पश्चिम एशिया में हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की प्रस्तावित ऐतिहासिक शिखर वार्ता की जमीन तैयार करने के लिए ईस्टर के सप्ताहांत पर हुई इस गुप्त मुलाकात के बाद पोम्पियो ने किम को परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए “बहुत अच्छी तरह तैयार” बताया। उन्होंने कहा, “हमने उन मुश्किल विषयों पर गहन चर्चा की जिसका सामना दोनों देश कर रहे हैं।” इस बीच रियाद में पोम्पियो आज सउदी अरब और इस्रायली नेताओं से मिलकर उन्हें ईरान के साथ परमाणु समझौता खत्म करने की ट्रंप की चेतावनी के बारे में जानकारी देंगे। यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सीमा पर मिसाइल दागे जाने के कुछ ही देर बाद पोम्पियो यहां रियाद पहुंचे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़