अमेरिका में चार गोलियां लगने से घायल हुए बच्चे में रिकवरी, दुनिया मांग रही है ठीक होने की दुआ

dd

अमेरिका के अटलांटा शहर में बुधवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ साल के बच्चे की सर्जरी हुई और वह स्वस्थ हो रहा है। उसकी मां ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्चे को चार गोलियां लगी थी।

अटलांटा। अमेरिका के अटलांटा शहर में बुधवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ साल के बच्चे की सर्जरी हुई और वह स्वस्थ हो रहा है। उसकी मां ने शनिवार को यह जानकारी दी। बच्चे को चार गोलियां लगी थी। कियोना कार्सन ने ‘द अटलांटा जर्नल कॉन्स्टीट्यूशन’ को बताया कि उनका बेटा जावोनी कार्सन पूर्वी अटलांटा में टिकटॉक वीडियो बना रहा था जब किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाई जिसमें जावोनी और दो किशोर घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: चीन ने फैलाया कोरोना? COVID-19 की उत्पत्ति का पता लगाने बिजिंग जाएगी WHO की टीम 

कोई गाड़ी चलाकर आया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी।’’ पुलिस ने बताया कि सभी घायलों के जीवित बचने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि एक झगड़े के बाद गोलीबारी शुरू हुई। घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। कुछ दिन पहले अटलांटा में आठ वर्षीय सिकोरिया टर्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़