यूक्रेन के बायोलॉजिकल लैब्स में बन रहे जैविक हथियार? रूस कर रहा बड़ा दावा, पूरे यूरोप में होगा खतरा!

russia
निधि अविनाश । Mar 12 2022 12:37PM

रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि, रूसी रक्षा मंत्रालय के पास अब ऐसे दस्तावेज हैं जो पुष्टि करते हैं कि यूक्रेन में कम से कम 30 जैविक सीमाओं वाला एक नेटवर्क था जहां घातक बीमारियों के रोगजनक गुणों को मजबूत करने के लिए खतरनाक जैविक प्रयोग किए गए थे।

रूस-यूक्रेन के बीच अभी भी युद्ध थमा नहीं है। युद्ध के 16वें दिन में रूस ने दावा किया है कि, यूक्रेन के पास केमिकल हथियार है और बायोलॉजिकल लैब्स चला रहा है। रूस के इस दावे को लेकर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बैठक हुई जिसमें संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने बताया कि, अमेरिका के प्रतिनिधि ने यूक्रेन में मिलिट्री बायोलॉजिकल गतिविधियों के बारे में गलत जानकारी दी। इसके साथ ही कहा कि, उप विदेश मंत्री विक्टोरिया नुलैंड ने इस बात की पुष्टि की है कि यूक्रेन के साइंस लैब में खतरनाक अध्ययन किए जा रहे थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा करते हुए आगे कहा कि, यूक्रेन के इस गतिविधियों से पूरे यूरोपीय देशों के लोगों के लिए जैविक खतरा पैदा कर सकता है और इस केमिकल हथियारों से पूरा यूरोप चपेट में आ जाएगा।

रूस द्वारा बुलाई गई इस बैठक में बताया गया कि, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के समर्थन से कीव की ओर से एक  मिलिट्री बायोलॉजिकल प्रोग्राम चलाया जा रहा है और यह तथ्य काफी चौंकाने वाले है। रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि, रूसी रक्षा मंत्रालय के पास अब ऐसे दस्तावेज हैं जो पुष्टि करते हैं कि यूक्रेन में कम से कम 30 जैविक सीमाओं वाला एक नेटवर्क था जहां घातक बीमारियों के रोगजनक गुणों को मजबूत करने के लिए खतरनाक जैविक प्रयोग किए गए थे। वहीं अमेरिका के प्रतिनिधि ने कहा कि, यूक्रेन के पास कोई भी बायोलॉजिकल वेपन प्रोग्राम नहीं है और यूक्रेन में अमेरिका के समर्थन से चलने वाली कोई भी बायोलॉजिकल लैब्स नहीं हैं। अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रूस ने यूएनएससी के इस बैठक का इस्तेमाल गलत सूचना फैलाने के लिए इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने अपने बयान में यह भी कहा कि, यूक्रेन के खिलाफ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के फैसले को सही ठहराने के लिए गलत सूचना को सही बना रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़