Russia Lake Baikal Tragedy: खूबसूरत बैकाल झील में बड़ा हादसा, बर्फ में धंसने से 8 Chinese Tourists की मौत

Russia Lake Baikal Tragedy
प्रतिरूप फोटो
AI Generated

रूस की बैकाल झील में चीनी पर्यटकों से भरी एक बस बर्फ टूटने के कारण धंस गई, जिससे चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इरकुत्स्क क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार, इस दुखद हादसे में एक पर्यटक को बचाने में सफलता मिली है।

चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस रूस की बैकाल झील की बर्फ में धंस गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को हुई इस घटना में जमी हुई झील को पार कर रही बस से एक चीनी पर्यटक बचने में कामयाब रहा।

उन्होंने बताया कि मृतकों में सात चीनी पर्यटक और बस का चालक शामिल हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल ने अभियान शुरू करने से पहले पानी के भीतर के कैमरों का इस्तेमाल किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़