Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

Rajnath Singh Birthday
Instagram

आज यानी की 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनाथ सिंह साल 1974 में राजनीति के अखाड़े में उतरे थे। उनको राजनीति में करीब 50 साल का अनुभव है।

आज यानी की 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनाथ सिंह साल 1974 में राजनीति के अखाड़े में उतरे थे। उनको राजनीति में करीब 50 साल का अनुभव है। विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, यूपी के सीएम, बीजेपी अध्यत्र और केंद में कई बार मंत्री पद संभाल चुके राजनाथ सिंह वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री हैं। वह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में रक्षामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक राजपूत परिवार में 10 जुलाई 1951 को राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम रामबदन सिंह और मां का नाम गुजराती देवी था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव से पूरी की। फिर गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीति में सक्रिय होने से पहले राजनाथ सिंह कॉलेज के लेक्चरर रहे हैं।

सियासी सफर

आपातकाल में राजनाथ सिंह जेल गए और वहां से निकलने के बाद उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन की। साल 1977 में उन्होंने मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ा। इस दौरान उनको जीत मिली और वह पहली बार मिर्जापुर से विधायक बने। फिर साल 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। साल 1984 में राजनाथ सिंह बीजेपी के युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष बने। 

फिर साल 1986 में वह राष्ट्रीय महासचिव और 1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। राजनाथ सिंह यूपी विधान परिषद के लिए भी चुने गए। वहीं 28 अक्तूबर 2000 को राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह 08 मार्च 2002 तक करीब 2 सालों तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे।

रक्षामंत्री बनने से पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री बने थे। वह दो बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वाजपेयी सरकार में वह सड़क परिवहन मंत्री, राजमार्ग मंत्री और फिर कृषि मंत्री रहे। वह दो बार उत्तर प्रदेश की हैदरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे। साल 2009 में वह गाजियाबाद, साल 2014 और 2019 में लखनऊ से लोकसभा सांसद चुने गए। साल 1994 से 2001 और फिर 2002 से 2008 तक राजनाथ सिंह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़