जंग रोकने को तैयार रूस, यूक्रेन अगर मान लेगा ये 4 शर्तें तो आज ही खत्म हो जाएगा युद्ध

दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर कोई सहमति नहीं बनी है। रूस ने तीसरे दौर की वार्ता में युद्ध विराम के लिए यूक्रेन के सामने चार शर्तें रखी हैं। हालांकि रूस के खिलाफ काफी आक्रमक नजर आ रहे जेलेंस्की सरेंडर करने के मूड में तो कतई नजर नहीं आ रहे हैं।
रूस में पिछले 13 दिनों से जंग जारी है। एक तरफ जहां रूस यूक्रेन के कई बड़े शहरों पर हमला कर रहा है वहीं यूक्रेन ने भी हार ना मानने की ठान ली है। रूस और यूक्रेन के बीच की तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा हो गई है। दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर कोई सहमति नहीं बनी है। रूस ने तीसरे दौर की वार्ता में युद्ध विराम के लिए यूक्रेन के सामने चार शर्तें रखी हैं। हालांकि रूस के खिलाफ काफी आक्रमक नजर आ रहे जेलेंस्की सरेंडर करने के मूड में तो कतई नजर नहीं आ रहे हैं।
यूक्रेन में 202 स्कूल, 34 अस्पताल रूस द्वारा नष्ट किए गए
रूसी मिसाइलों ने कीव के पास एक शहर ज़ाइटॉमिर में एक स्कूल को नष्ट कर दिया है। सभी शिक्षण संस्थान बंद होने से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रूसी सेना ने अब तक 202 स्कूलों, 34 अस्पतालों और 1,500 से अधिक आवासीय भवनों को नष्ट कर दिया है। 900 बस्तियां बिजली, पानी के बिना हैं।
इसे भी पढ़ें: बाइडन इस हफ्ते जारी कर सकते हैं क्रिप्टोकरेंसी पर कार्यकारी आदेश
युद्ध रोकने के लिए पुतिन की शर्तें-
लड़ना छोड़ यूक्रेन की फौज हथियार डाल दे- रूस की सरकार ने अपनी पहली शर्तें में कहा है कि यूक्रेन तुरंत अपनी सैन्य कार्रवाई बंद कर दे। क्रिमलिन के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम यूक्रेन में अपनी सैन्य कार्रवाई रोक देंगे लेकिन इसके लिए यूक्रेन की सेना को रूस के खिलाफ अपनी कार्रवाई बंद करनी होगी।
संविधान में बदलाव- यूक्रेन अपने संविधान में संशोधन करके इस प्रस्तावना को जोड़ता है कि वो कभी भी नाटो देशों को ज्वाइन नहीं करेगा तो रूस इस युद्ध को रोकने में जरा भी देर नहीं लगाएगा।
क्रीमिया रूस का हिस्सा- यूक्रेन क्रीमिया को रूसी हिस्से के रूप में मान्यता दे। बता दें कि क्रीमिया कभी रूस का ही हिस्सा हुआ करता था। लेकिन 1954 में तत्कालीन सोवियत संघ के नेता खुर्सेव ने इसे यूक्रेन को तोहफे में दे दिया था। मार्च 2014 में रूस ने हमला कर वापस क्रीमिया को अपने में मिला लिया।
दोनियस्क और लुहांस्क होंगे स्वतंत्र देश- यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में पड़ने वाले दोनियस्क और लुहांस्क के इलाकों को 2014 में अलगाववादियों ने स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले ही 15 फरवरी को रूसी संसद ने व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के इन इलाकों को अलग देश का मान्यता देने का प्रस्ताव भेजा और 21 फरवरी को पुतिन ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए।
रूस ने दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में परित्यक्त सैन्य अड्डे पर कब्जा कर लिया
प्रत्यक्षदर्शियों के दावे के अनुसार रूसी सेना ने यूक्रेन के सुरक्षा बलों द्वारा छोड़े गए एक बेस पर सैन्य उपकरण, तोपखाने और ईंधन डिपो के साथ दक्षिण-पूर्व यूक्रेन में बर्दियांस्क के बाहरी इलाके पर कब्जा कर लिया है। साइट में नौ टो किए गए हॉवित्जर 2-65 "Msta B", उनके लिए KRAZ पर आधारित नियमित ट्रैक्टर, एक रेंजफाइंडर और रात निगरानी उपकरणों के साथ APC 60-PB पर आधारित एक बैटरी डिवीजन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स, एक SNAR-1 आर्टिलरी टोही कॉम्प्लेक्स भी रखा गया था।
अन्य न्यूज़













