यूक्रेन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, 70 हमलावर ढेर: Russia

Ukraine infiltration
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

पंद्रह महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में गलत सूचनाओं का प्रसार भी एक हथियार रहा है। मॉस्को ने आरोप लगाया कि इस हमले को यूक्रेन की सेना के विध्वंसकारी तत्वों ने अंजाम दिया। वहीं, यूक्रेन ने कहा कि इस घटना को क्रेमलिन से असंतुष्ट रूसी लोगों ने अंजाम दिया।

रूस ने मंगलवार को दावा किया कि उसके सैनिकों ने सीमा पार से किए गए यूक्रेन के हमले को नाकाम कर दिया जिसमें 24 घंटे तक चली लड़ाई में 70 से अधिक हमलावर मारे गए। रूसी क्षेत्र में सीमा पार से सोमवार को शुरू हुए हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी, और न ही यह कहा जा सकता कि हमले के पीछे कौन था या इसका क्या उद्देश्य था। पंद्रह महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में गलत सूचनाओं का प्रसार भी एक हथियार रहा है। मॉस्को ने आरोप लगाया कि इस हमले को यूक्रेन की सेना के विध्वंसकारी तत्वों ने अंजाम दिया। वहीं, यूक्रेन ने कहा कि इस घटना को क्रेमलिन से असंतुष्ट रूसी लोगों ने अंजाम दिया।

यह लड़ाई पूर्वी यूक्रेन के खार्कीव शहर से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में बेलगोरोद क्षेत्र में हुई। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने दावा किया कि सशस्त्र हमलावरों को रूसी सेना की स्थानीय इकाइयों, हवाई हमलों और तोपखाने की मदद से खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ तब तक कार्रवाई की गई जब तक कि वे पूरी तरह खत्म नहीं हो गए। इस बीच, यूक्रेनी सेना के अधिकारियों ने कहा कि बखमूत में लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। रूस ने दावा किया था कि बखमूत पर उसने कब्जा कर लिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़