क्या यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करेगा रूस ? एलेक्सी जैतसेव ने दिया यह जवाब

Russia Ukraine War
प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi Image

रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने कहा, ‘‘रूस इस सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता और इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।’’ जैतसेव ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिमी देश ‘‘उकसावे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मास्को। रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में परमाणु हथियार तैनात करने का उसका कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले अमेरिका में रूस के शीर्ष राजनयिक ने पश्चिमी देशों के अधिकारियों पर ‘‘निराधार’’ आरोप लगाने के लिए निशाना साधा था। रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्सी जैतसेव ने कहा, ‘‘रूस इस सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है कि परमाणु युद्ध में कोई विजेता नहीं हो सकता और इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।’’ जैतसेव ने कहा कि यूक्रेन और पश्चिमी देश ‘‘उकसावे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं’’ और रूस को ‘‘मीडिया में दुष्प्रचार और जमीन पर किसी भी घटनाक्रम के लिए तैयार रहना होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के शक्तिहीन होने के साथ, अब सबसे बड़ा खतरा यूक्रेन में रूस की हार 

अमेरिका में रूस के राजदूत एनातोली एंतोनोव ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमारे देश की परमाणु नीति पर रूसी अधिकारियों के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।’’ एंतोनोव ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन की स्थिति से ‘‘गैर जिम्मेदाराना’’ तरीके से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के रुख और लगातार यूक्रेन को दी जा रही मदद से परमाणु युद्ध को लेकर तनाव भड़काया जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव और रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने भी इस सप्ताह कहा था कि मास्को पहले परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़