रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास सैन्य अभियान कम करने का संकल्प जताया

Russia

यूक्रेन के साथ हालिया दौर की वार्ता में युद्ध को खत्म करने के संभावित समझौते की रूपरेखा सामने आने के बाद रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश राजधानी कीव और उसके एक उत्तरी शहर के पास सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय रूप से कमी लाएगा।

कीव। यूक्रेन के साथ हालिया दौर की वार्ता में युद्ध को खत्म करने के संभावित समझौते की रूपरेखा सामने आने के बाद रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश राजधानी कीव और उसके एक उत्तरी शहर के पास सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय रूप से कमी लाएगा। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में आयोजित सम्मेलन में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने एक रूपरेखा तैयार की जिसके तहत देश खुद को तटस्थ घोषित करेगा और इसकी सुरक्षा की गारंटी अन्य देशों द्वारा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: तीन इकाइयों के कामकाज का अध्ययन कर रहे, उसके बाद लेंगे कोई फैसला: पीयूष गोयल

मास्को की प्रतिक्रिया सकारात्मक थी और वार्ता बुधवार को आगे बढ़ने की उम्मीद है। पांच सप्ताह से जारी खूनी युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 40 लाख यूक्रेनी लोगों को देश से पलायन करना पड़ा। यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने कीव और चेर्निहीव के आसपास रूसी सैनिकों को वापस जाते देखा है, हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि वह रूस के दावे की पुष्टि नहीं कर सकता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़