रूस को इस अनावश्यक युद्ध से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी: अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 25 2022 7:33AM
कृष्णमूर्ति ने कहा कि रूस के इस मूर्खतापूर्ण युद्ध के दौरान अमेरिका को यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जोकि रूस से अपनी मातृभूमि, स्वतंत्रता और स्वशासन के अपने अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।
वाशिंगटन| भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस को यूक्रेन में अपने अनावश्यक युद्ध से कोई सुरक्षा हासिल नहीं होगी क्योंकि दुनिया भर के लोकतंत्रिक देश निरंकुश सैन्य कार्रवाई का सामना करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनुचित, बिना उकसावे वाला और पूर्व नियोजित आक्रमण शुरू करने का रास्ता चुना है।
कृष्णमूर्ति ने कहा कि रूस के इस मूर्खतापूर्ण युद्ध के दौरान अमेरिका को यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए जोकि रूस से अपनी मातृभूमि, स्वतंत्रता और स्वशासन के अपने अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़