Saudi ने ऐसा डांटा, डील छोड़कर भागा पाकिस्तान, 1.5 बिलियन डॉलर का झटका

सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब ने अब इस डील के लिए फंडिंग देने से साफ मना कर दिया और सिर्फ पैसा ही नहीं रोका बल्कि सऊदी ने पाकिस्तान को सीधे शब्दों में कहा कि इस समझौते को तुरंत खत्म कर दिया जाए। सऊदी के इस कदम के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि सऊदी के इस यूटर्न के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला पश्चिमी देशों का दबाव।
कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगीगी झेलनी पड़ी। जिस सऊदी अरब को पाकिस्तान अपना सबसे बड़ा हमदर्द समझता है। उसी सऊदी ने उसे तगड़ा झटका दिया। दरअसल पाकिस्तान सूडान के साथ 1.5 बिलियन करीब 125 अरब का एक बड़ा रक्षा सौदा करने वाला था। इस डील के तहत पाकिस्तान सूडान को अपने फाइटर जेट्स और हथियार बेचने वाला था। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इस डील से उसकी डूबती हुई अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा और दुनिया में उसके हथियारों का डंका बजेगा। लेकिन पेज ये था कि इस पूरी खरीददारी के लिए पैसा सऊदी अरब देने वाला था। सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब ने अब इस डील के लिए फंडिंग देने से साफ मना कर दिया और सिर्फ पैसा ही नहीं रोका बल्कि सऊदी ने पाकिस्तान को सीधे शब्दों में कहा कि इस समझौते को तुरंत खत्म कर दिया जाए। सऊदी के इस कदम के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि सऊदी के इस यूटर्न के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला पश्चिमी देशों का दबाव।
इसे भी पढ़ें: 3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!
अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने रियाद को सलाह दी है कि वह अफ्रीका के प्रॉक्सिमिटी वॉर से दूर रहे। और दूसरा रणनीति में बदलाव। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच भीषण गृह युद्ध चल रहा है। सऊदी अरब अपनी रणनीति बदल रहा है और वह इस खूनी जंग में हथियारों की सप्लाई का जरिया नहीं बनना चाहता। रही बात पाकिस्तान की तो पाकिस्तान के लिए यह झटका इसलिए बड़ा है क्योंकि पिछले साल भारत के साथ हुई झड़प के बाद पाकिस्तान अपने हथियारों का जमकर प्रचार कर रहा था। उसे लगा था कि सूडान उसके इस झांसे में आ जाएगा और सूडान की डील उसके लिए गेम चेंजर होगी। लेकिन जैसे ही उसके मालिक यानी कि सऊदी अरब ने आंखें दिखाई पाकिस्तान को बिना कुछ कहे डील से पीछे हटना पड़ा। और तो और खबर है कि लीबिया के साथ होने वाले पाकिस्तान की $4 बिलियन की एक और डील अब खतरे में है। वहां भी सऊदी अरब अपनी रणनीति पर दोबारा विचार कर रहा है। कुल मिलाकर पाकिस्तान की हालत फिलहाल ऐसी है कि बिना सऊदी अरब के कर्ज और मदद के उसका गुजारा नामुमकिन है। पिछले साल ही दोनों देशों ने एक डिफेंस पैक साइन किया था। जबजब सऊदी ने पैसे देने से मना कर दिया और डील तोड़ने का हुक्म दिया तो पाकिस्तान के पास जी हुजूर कहने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
अन्य न्यूज़















