सुरक्षा परिषद ने ओसामा के बेटे हमजा का नाम प्रतिबंध सूची में डाला

security-council-put-osama-s-son-hamza-on-the-ban-list
[email protected] । Mar 2 2019 1:00PM

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएस एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय हमजा के नाम को सूची में डाल दिया। इसी दिन, अमेरिका ने हमजा के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिकी हमले में मारे गए अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया है। इस सूची में शामिल किए जाने के बाद अब हमजा पर यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा, उसकी संपत्तियां जब्त हो जाएंगी और हथियारों की खरीद फरोख्त पर रोक लग जाएगी। हमजा को अलकायदा के मौजूदा सरगना अयमान अल जवाहिरी के ‘‘सबसे संभावित उत्तराधिकारी’’ के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक विवाद: जानें अब तक की महत्वपूर्ण बातें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएस एवं अलकायदा प्रतिबंध समिति ने बृहस्पतिवार को 29 वर्षीय हमजा के नाम को सूची में डाल दिया। इसी दिन, अमेरिका ने हमजा के संबंध में सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की। सऊदी अरब ने भी शुक्रवार को घोषणा की कि उसने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मसूद पर छाया खतरा- प्रतिबंध लगाने के लिए वीटो देश लेकर आये नया प्रस्ताव

सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अल जवाहिरी ने घोषणा की है कि सऊदी अरब में जन्मा हमजा अलकायदा का एक आधिकारिक सदस्य है। परिषद ने कहा कि हमजा ने ‘‘अलकायदा के सदस्यों से आतंकवादी हमले करने का आह्वान किया है। उसे अल जवाहिरी के सबसे संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है’’।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़