Russia-Ukraine War: सर्गेई लावरोव, दिमित्रो कुलेबा ने तुर्की में की बातचीत

Sergei Lavrov Dmitro Kuleba
अभिनय आकाश । Mar 10 2022 5:55PM

कावुसोग्लु ने कहा है कि वार्ता का उद्देश्य रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का मार्ग प्रशस्त करना है जिसे तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा सुगम बनाया जाएगा। नाटो सदस्य तुर्की के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं तथा वह दोनों देशों के साथ संबंधों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है।

रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री  बातचीत के लिए तुर्की पहुंचे। जहां दोनों दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। रूस के सर्गेई लावरोव अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा तुर्की के अंताल्या शहर में विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु की मौजूदगी मं वार्ता की है। दो सप्ताह पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। कावुसोग्लु ने कहा है कि वार्ता का उद्देश्य रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का मार्ग प्रशस्त करना है जिसे तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा सुगम बनाया जाएगा। नाटो सदस्य तुर्की के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं तथा वह दोनों देशों के साथ संबंधों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के अस्पताल में रूस ने किया हवाई हमले, एक बच्चे समेत 3 लोगों की हुई मौत

इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने 24 घंटे के संघर्षविराम के लिए अपने रूसी समकक्ष से बात की, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले कीव और मॉस्को के अधिकारियों ने बेलारूस में कई दौर की चर्चा की है। लेकिन दक्षिणी शहर अंताल्या में बैठक पहली बार रूस ने यूक्रेन संकट पर बातचीत के लिए अपने विदेश मंत्री को भेजा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने ट्वीट करते हुए कहा कि रूस संग युद्ध के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा बातचीत के लिए अंताल्या पहुंचे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़