टेक्सास गोलीबारी घटना में सात लोगों की मौत, 20 लोग घायल

seven-people-dead-20-injured-in-firing-in-texas
[email protected] । Sep 2 2019 12:31PM

अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। टेक्सास में एक महीने में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि घटना ओडेसा और उसके पास के मिडलैंड की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर के पास उसे ढेर कर दिया।

ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। टेक्सास में एक महीने में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि घटना ओडेसा और उसके पास के मिडलैंड की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावर का पीछा किया और सिनर्जी थिएटर के पास उसे ढेर कर दिया।

पुलिस ने हमलावर की पहचान तथा उसके नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गोलीबारी की यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम तीन बजे की है। स्थानीय मीडिया ने ओडेसा पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल गेरके के हवाले से बताया कि हमलावर की उम्र 30 वर्ष के आसपास थी और जब यातायात पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने अधिकारी पर गोलियां चलाई और इसके बाद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि हमलावर ने कई स्थानों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। कुछ देर बाद उसने अपनी कार छोड़ दी और डाक सेवा के एक वाहन पर कब्जा कर लिया और उसी पर से गोलियां चलाता रहा।

इसे भी पढ़ें: चीन पर नए आयात शुल्क लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही ट्रंप सरकार

अस्पताल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें 17 महीने की लड़की और तीन कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘गोलीबारी की इस भयावह घटना से निपटने’’ के लिए पुलिस और वहां सबसे पहले पहुंचे लोगों का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बेहद कठिन और दुखद स्थिति।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़