यूक्रेन के ल्वीव शहर में दागी गई कई मिसाइलें, 6 लोगों की मौत

Ukraines Lviv city
google common license

यूक्रेन के स्थानीय गवर्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ल्वीव शहर में हुए मिसाइल हमलों में छह की मौत हो गई।उन्होंने कहा कि आपातकालीन दस्ते हमलों से लगी आग बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है।

कीव। यूक्रेन के ल्वीव शहर में रूसी मिसाइलों के हमलों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय गवर्नर ने यह जानकारी दी। मकसिम कोजित्स्काई ने कहा कि कुल चार हमले हुए, जिनमें से तीन सैन्य ढांचों पर जबकि एक हमला टायर की दुकान पर हुआ।

इसे भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर है ताइवान, ये है चीन का तबाही वाला प्लान, अमेरिका बोला- राष्ट्रपति वेन के साथ मिलकर देंगे मुंहतोड़ जवाब

उन्होंने कहा कि आपातकालीन दस्ते हमलों से लगी आग बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों में रूस के चौतरफा हमलों के बीच पश्चिमी शहर ल्वीव शहर में ये हमले हुए हैं। ल्वीव दो महीने से जारी भीषण हिंसा से काफी हद तक बचा हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़