तो भारत अब अमेरिका पर ठोकेगा तगड़ा टैरिफ? ट्रंप के फैसले पर PM मोदी की जवाबी कार्रवाई

PM
AI-Generated
अभिनय आकाश । Nov 26 2026 4:59PM

व्यापारिक संगठन सीटीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत जवाबी टैरिफ लगाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर शुल्क बढ़ाया, तो देश के 48 अरब डॉलर के निर्यात और लगभग 5 लाख नौकरियों पर गहरा संकट आ सकता है।

अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त टेरिफ लगाने की तैयारी के बीच भारत में भी जवाबी कारवाई की मांग उठने लगी है। दिल्ली के व्यापारिक संगठन चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका से आयात होने वाले सामान पर 25% रिटेलिएटरी टेरिफ यानी जवाबी आयात शुल्क लगाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि अगर अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर प्रस्तावित टेरिफ लागू किया तो भारत के करीब 48 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ सकता है और लगभग 5 लाख नौकरियां खतरे में आ सकती हैं। इस मुद्दे पर सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को  पत्र लिखा है। मांग की गई है कि भारत भी अमेरिका को पल्ससेस और मिनरल्स हैं और दूसरे तरह के सॉफ्ट ड्रिंक्स हैं। फूड फूड चेन्स हैं। ऐसे बहुत सारे प्रोडक्ट हैं जो अमेरिका भारत में निर्यात करता है। तो भारत भी अमेरिका से आने वाले जो प्रोडक्ट्स है उस पे जवाबी टेरिफ लगाए। भारत सरकार भी अमेरिका के उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा करें। अमेरिका को बहुत जरूरी है नसीहत देना क्योंकि आए दिन वो इस तरह के तुगलकी  फरमान भारत पर लगा देते हैं। सीटीआई ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप साहब को हम कहना चाहते हैं कि आप इस तरह के तुगलकी फरमानों को वापस लीजिए। नहीं तो फिर अगर भारत भी अगर आप पर टेरिफ लगाएगा तो निश्चित रूप से फिर आपका भी सामान यहां पर बिकना कम हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Iowa में अमेरिकी सेना ने नष्ट किया Lead Azide का 5 टन भंडार


सीटीआई के चेयरमैन सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने जानकारी दी है कि कि संगठन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रहा है। गोयल ने कहा कि अमेरिका अगर भारतीय सामान पर अतिरिक्त शुल्क लगाता है तो भारत को भी अमेरिकी उत्पादों पर समान स्तर का शुल्क लगाकर जवाब देना चाहिए। अमेरिका की प्रस्तावित टेरिफ व्यवस्था के तहत भारतीय उत्पादों पर अधिकतम 25% तक आयात शुल्क लगाया जा सकता है। हालांकि अमेरिका ने यह संकेत भी दिया है कि अगर भारत उसके साथ पारस्परिक व्यापार समझौता करता है और अमेरिकी जांच में उठाए गए विनिर्माण क्षमता तथा उत्पादन से जुड़े मुद्दों का समाधान करता है तो टेरिफ की दर घटाकर 17% तक की जा सकती है। इस प्रस्ताव में कुछ उत्पादों को शुल्क से छूट भी दी गई है। इसके बावजूद भारतीय कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। खासकर उन उद्योगों को आशंका है जिनका कारोबार अमेरिकी बाजार पर निर्भर है। सीटीआई का कहना है कि अमेरिकी टेरिफ का असर केवल बड़े निर्यातकों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि छोटे कारोबारियों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और उनसे जुड़े कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: National Park Service फंड में 790 मिलियन डॉलर जमा, 300 मिलियन के गुप्त दान पर उठे सवाल

संगठन के मुताबिक करीब 48 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात पर इसका प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे लगभग $5 लाख लोगों के रोजगार पर खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिका भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। ऐसे में दोनों देशों के बीच टेरिफ को लेकर बढ़ता विवाद व्यापारिक रिश्तों के लिए चुनौती बन सकता है। भारत के सामने एक तरफ अपने निर्यातकों और घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा करने की चुनौती है तो दूसरी तरफ अमेरिका के साथ व्यापार समझौते और आर्थिक संबंधों को बनाए रखने का सवाल भी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़