तालिबान ने एक ही परिवार के 6 लोगों को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

taliban-kill-six-people-from-same-family-afghan-official
[email protected] । Jan 20 2020 2:55PM

देश के उत्तर में स्थित एक सूदूर गांव में तालिबान ने एक नवजात बच्ची समेत एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी।अफगान सैन्य अधिकारियों के मुताबिक तालिबान ने परिवार पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया था। आंतकवादियों ने उन्हें अनैतिक कार्यों के लिए मौत की सजा दी और फिर घर में आग लगा दी।

काबुल। अफगान सैन्य अधिकारियों ने रविवार को कहा कि देश के उत्तर में स्थित एक सूदूर गांव में तालिबान ने एक नवजात बच्ची समेत एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी। तालिबान ने इस हमले में संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि शनिवार का यह हमला आपसी विवाद में किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 10 सैनिकों की मौत

फरयाब प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता जावेद बेदार ने कहा कि हालांकि स्थानीय अफगान अधिकारियों के अनुसार तालिबान ने परिवार पर वेश्यावृत्ति का आरोप लगाया था। आंतकवादियों ने उन्हें अनैतिक कार्यों के लिए मौत की सजा दी और फिर घर में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि तालिबानियों ने सरकारी सैन्य अधिकारियों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में तीन तालिबानी मारे गए। बेदार के अनुसार वे तीनों उक्त परिवार की हत्या में शामिल थे। 

इसे भी देखें- US-Taliban वार्ता टूटने से कौन रहा फायदे में, अब Afghanistan का क्या होगा ?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़