अफगानिस्तान की स्थिति पर समीक्षा के लिए डोभाल तजाकिस्तान रवाना, तालिबानी नेता ने कहा- पुराने दोस्त की तरह भारत रिश्ते कर सकता है कायम

anas haqqiani
Creative Common
अभिनय आकाश । May 27 2022 12:52PM

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से भारत के साथ फिर से पुराने जैसे सामान्य संबंध बहाल करने की बात कही जा रही है। तालिबान सरकार का मानना है कि अफगानिस्तान और भारत पुराने दोस्तों की तरह फिर से रह सकता। ये दावा तालिबान के शीर्ष नेताओं में से एक अनस हक्कानी की तरफ से किया गया है।

इस वक्त पूरी दुनिया का फोकस यूक्रेन में जारी युद्ध पर है, लेकिन भारत इस बीच अफगानिस्तान पर फोकस किए हुए है। भारत अफगानिस्तान में सभी हितधारोकं के साथ बातचीत तेज कर रहा है और ये भारत की अपनी सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता में भाग लेने के लिए तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे के लिए रवाना हुए हैं और वहां अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से भारत के साथ फिर से पुराने जैसे सामान्य संबंध बहाल करने की बात कही जा रही है। तालिबान सरकार का मानना है कि अफगानिस्तान और भारत पुराने दोस्तों की तरह फिर से रह सकता है। ये दावा तालिबान के शीर्ष नेताओं में से एक अनस हक्कानी की तरफ से किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया पर लगाए जा रहे कठोर प्रतिबंध, अमेरिका के प्रस्ताव पर चीन और रूस ने किया वीटो

सीएनएन न्यूज 18 के साथ बात करते हुए तालिबान सरकार में शामिल अनस हक्कानी ने कहा है कि भारत अपनी एंबेसी को फिर से खोल सकता है और अफगानिस्तान के लोगों के साथ एक दोस्ताना माहौल में रिश्ते कायम कर सकता है। आइए और हमारे साथ पुराने दोस्तों की तरह रहें। सीएनएन न्यूज 18 की तरफ से हक्कानी से पूछा गया कि अफगानिस्तान के इस्लामी साम्राज्य के तहत भारत क्या भूमिका निभा सकता है? जिसके जवाब में अनस हक्कानी ने कहा कि अब यह बहुत स्पष्ट है कि शासन, शांति और विचार-विमर्श का समय आ गया है। अभी हमारे पास दुनिया के लिए एक नीति है। विशेष रूप से पड़ोसी देश जिनमें भारत भी शामिल है। भारत अपनी शांति और विकास की पुरवर्ति सरकारों के साथ चली आ रही नीति को फिर से जारी रख सकता है। भारत के लिए इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के दरवाजे खुले हैं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों की लाश उठाना दुनिया का सबसे भारी काम, US ये हर हफ्ते करता है, 50 साल में 15 लाख लोगों की गई जान, 4 पूर्व राष्ट्रपति गन कल्चर से मारे गए

अफगानिस्तान  में फिर से राजनयिक मिशन को खोलने और सामान्य द्विपक्षीय संबंध बहाल करने के सवाल पर अनस हक्कानी ने कहा कि जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया कि अफगान की एक नीति है जिसके तहत उसके पास है दुनिया के लिए एक खुला निमंत्रण है, जिसमें सभी देश शामिल हैं। दुनिया के सभी देश अमीरात के साथ अपने राजनयिक संबंध फिर से पहले की माफिक बहाल कर सकते हैं। भारत को भी हमारी तरफ से राजनयिक संबंध बहाल करने का निमंत्रण है और जैसा की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान था उसी तरह वर्तमान की स्थिर सरकार के दौरान भी रिश्ते जारी रखे जा सकते हैं। अगर भारत कोई भी समस्या है, कोई मुद्दा है इसकी सारी आशंकाओं को सुना व दूर किया जाएगा। भारत अपनी एंबेसी को फिर से खोल सकता है और अफगानिस्तान के लोगों के साथ एक दोस्ताना माहौल में रिश्ते कायम कर सकता है। आइए और हमारे साथ पुराने दोस्तों की तरह रहें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़