पुतिन के साथ मैक्रों की बातचीत ‘बहुत स्पष्ट लेकिन कठिन’ थी : फ्रांस

Russia France

फ्रांस के अधिकारियों ने कहा कि पुतिन ने शनिवार को एक घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह यूक्रेन में युद्ध रोकने का इरादा रखते हैं।

पेरिस|  फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के कार्यालय ने कहा है कि जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी त्रिपक्षीय बातचीत ‘‘बहुत स्पष्ट और कठिन भी थी।’’

फ्रांस के अधिकारियों ने कहा कि पुतिन ने शनिवार को एक घंटे से अधिक समय तक हुई बातचीत के दौरान ऐसा कोई संकेत नहीं दिया कि वह यूक्रेन में युद्ध रोकने का इरादा रखते हैं। यूरोप के नेताओं ने रूस के खिलाफ ‘‘बड़े पैमाने पर’’ आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, ताकि पुतिन सैन्य अभियान जारी रखने का अपना मन बदल लें।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़