पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में छह आतंकवादी मारे गए

Terrorists

बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने भाग रहे आतंकवादियों पर गोलियां चलायीं जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। बयान के अनसुार, वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

इस्लामाबाद|  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम छह आतंकवादी मारे गए।

सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बुलेदा के इंजिर्कान रेंज स्थित एक शिविर में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने भागने का प्रयास किया।

बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने भाग रहे आतंकवादियों पर गोलियां चलायीं जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। बयान के अनसुार, वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़