पेरू में बाढ़ में हजारों लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

[email protected] । Mar 18 2017 11:58AM

पेरू की राजधानी लीमा में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में हजारों लोग फंस गए हैं और बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने के तरीके तलाश कर रहे हैं।

लीमा। पेरू की राजधानी लीमा में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ में हजारों लोग फंस गए हैं और बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने के तरीके तलाश कर रहे हैं। यह बाढ़ उस वक्त आई है जब राष्ट्रीय आपात अभियान केन्द्र ने बताया कि पेरू में इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। बाढ़ से तीन मौतें उत्तरी पेरू के ला लिबर्टाड क्षेत्र में हुईं, जबकि दो लोग लापता हैं। कई सप्ताह की भारी बारिश के बाद एक करोड़ की आबादी वाली राजधानी के दूर दराज के इलाकों में शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनके घरों में पानी भरा हुआ है।

राजधानी को देश के अन्य भागों से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग के कई भागों के भूस्खलन के कारण बंद हो जाने से लोग बाकी हिस्सों से कट गए हैं। राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने कहा, ''हालात खराब हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन इससे निपटने के लिए हमारे पास संसाधन हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़