ट्रंप का यह कहना गलत है कि चुनाव नतीजों को पलटा जा सकता था: पेंस

Mike Pence

उन्होंने इससे पहले रविवार को कहा था कि वह (पेंस) चुनाव नतीजों को उलट सकते थे। इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती में उपराष्ट्रपति केवल एक औपचारिक भूमिका निभाते हैं, और गिनती में हस्तक्षेप करने का कोई भी प्रयास कानून का

फ्लोरिडा (अमेरिका), (एपी) पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों का खंडन किया है कि वह 2020 के चुनाव के नतीजों को पलट सकते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ‘गलत’ कह रहे हैं कि चुनाव नतीजों को बदला जा सकता था। शुक्रवार को फ्लोरिडा में ‘कंजर्वेटिव फेडरलिस्ट सोसाइटी’ की एक सभा को संबोधित करते हुए, पेंस ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प गलत हैं। मुझे चुनाव नतीजों को पलटने का कोई अधिकार नहीं था। ट्रंप ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए हमले की जांच करने वाली समिति को इसकी जांच भी करनी चाहिए कि माइक पेंस ने पुन: प्रमाणीकरण या अनुमोदन के लिए मतों को वापस क्यों नहीं भेजा।

उन्होंने इससे पहले रविवार को कहा था कि वह (पेंस) चुनाव नतीजों को उलट सकते थे। इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती में उपराष्ट्रपति केवल एक औपचारिक भूमिका निभाते हैं, और गिनती में हस्तक्षेप करने का कोई भी प्रयास कानून का उल्लंघन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने जैसा होता है। ट्रंप के सहयोगियों ने पेंस की टिप्पणी पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़