गोलीबारी पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंचे ट्रम्प, अस्पताल के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ओहायो और टेक्सास में हुई गोलीबारी के पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी लेकिन उन्हें बंदूक नियंत्रण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
अल पासो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ओहायो और टेक्सास में हुई गोलीबारी के पीड़ितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी लेकिन उन्हें बंदूक नियंत्रण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।
My time spent in Dayton and El Paso with some of the greatest people on earth. Thank you for a job well done! pic.twitter.com/TNVDGhxOpo
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 8, 2019
राष्ट्रपति टेक्सास के अल पासो पहुंचे जहां श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले एक व्यक्ति ने वालमार्ट में पिछले सप्ताहांत 22 लोगों की हत्या कर दी थी। इससे पहले ट्रम्प ओहायो के डेटन गए थे जहां सप्ताहांत में गोलीबारी की एक अन्य घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। डेटन में प्रदर्शनकारियों ने उनका विरोध किया।
इसे भी पढ़ें: अमेरिका और चीन के बीच छिड़ा मुद्रा विवाद, चीनी मुद्रा युआन और हुई कमजोर
राष्ट्रपति की प्रवक्ता स्टेफ़नी ग्रिशम ने बताया कि अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पहुंचे ट्रम्प ने डेटन के मियामी वेली अस्तपाल में मरीजों और कर्मियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। अस्पताल के बाहर लोगों ने ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने बंदूक खरीदने पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।
अन्य न्यूज़