Nobel Peace Prize 2025: हाथ मलते रह गए ट्रंप, इस आयरन लेडी को मिला नोबेल शांति पुरस्‍कार

Nobel
@NobelPrize
अभिनय आकाश । Oct 10 2025 3:18PM

मचाडो को नेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके अथक प्रयास और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण के लिए उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह घोषणा नॉर्वेजियन नोबेल समिति के जॉर्जेन वाटनर फ्राइडनेस ने की है। समिति ने कहा कि मचाडो वेनेजुएला के विपक्ष में एकजुट करने वाली शख्स हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार पाने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना चकनाचूर हो गया। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को प्रदान किया। मचाडो को नेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने में उनके अथक प्रयास और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण के लिए उनके संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह घोषणा नॉर्वेजियन नोबेल समिति के जॉर्जेन वाटनर फ्राइडनेस ने की है। समिति ने कहा कि मचाडो वेनेजुएला के विपक्ष में एकजुट करने वाली शख्स हैं। 

इसे भी पढ़ें: Trump को मिला रूस का साथ, क्या US की झोली में फिर आएगा नोबेल शांति पुरस्कार

समिति ने कहा कि वेनेज़ुएला का सत्तावादी शासन राजनीतिक कार्य को अत्यंत कठिन बना देता है। लोकतांत्रिक विकास के लिए समर्पित संगठन, सुमाते की संस्थापक के रूप में, सुश्री मचाडो 20 वर्ष से भी अधिक समय पहले स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के पक्ष में खड़ी हुई थीं। मचाडो ने अपने देश के विपक्ष को एकजुट किया है। वे वेनेज़ुएला के समाज के सैन्यीकरण का विरोध करने में कभी पीछे नहीं हटीं। वे लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण संक्रमण के समर्थन में अडिग रही हैं। ट्रंप शुक्रवार को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से चूक गए। कई मौकों पर, ट्रंप ने खुद के लिए नोबेल शांति पुरस्कार की वकालत की थी और कहा था कि उन्होंने हाल ही में भारत-पाकिस्तान झड़प सहित कई वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में मदद की है। 

इसे भी पढ़ें: Nobel की रेस में ट्रंप: इजरायल-हमास में शांति दिलाकर क्या बनेंगे ‘डील मेकर’?

इज़राइल, थाईलैंड, कंबोडिया, अज़रबैजान, आर्मेनिया और पाकिस्तान सहित कई देशों ने भी 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप का समर्थन किया है। ट्रंप ने पहले कहा सिर्फ़ सात महीनों में, मैंने सात अपूरणीय युद्धों को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा था कि ये अपूरणीय हैं, कुछ 31 साल से चल रहे थे, और एक 36 साल से। मैंने सात युद्ध समाप्त किए, और सभी मामलों में वे भयंकर रूप से चल रहे थे और अनगिनत हज़ारों लोग मारे जा रहे थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़