इंडोनेशिया में भीषण बाढ़ से दो की मौत, सैकड़ों लोगों को हटाया गया

two-deaths-in-indonesia-killed-by-hundreds-of-dead-hundreds-of-people-were-evacuated
[email protected] । Mar 8 2019 5:56PM

आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के चलते इंडोनेशिया इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पानी के उफान से सिटारम नदी का तट टूट गया, जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी एशियाई द्वीपसमूह के पूर्वी हिस्से में भीषण बाढ़ आ गई।

बांडुंग (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए। बाढ़ के चलते सैकड़ों लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया। आपदा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के चलते इंडोनेशिया इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। पानी के उफान से सिटारम नदी का तट टूट गया, जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी एशियाई द्वीपसमूह के पूर्वी हिस्से में भीषण बाढ़ आ गई।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक के तनाव के बीच इस्लामाबाद के दौरे पर चीन के विदेश उप-मंत्री

राजधानी जकार्ता के पूर्व में स्थित बांडुंग शहर के बाहरी इलाके की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे वहां रहने वाले विभिन्न समुदायों के निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन इलाकों के सैकड़ों लोगों को छोटी नौकाओं से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने शुल्क बढ़ाने के फैसले पर अमेरिका के निर्णय का स्वागत किया

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़