मोदी के डर से मिले 2 शख्स, पुतिन से मांगी जान की भीख!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी आगामी रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष सिंधु जल संधि का मुद्दा उठा सकते हैं। इससे पहले उन्होंने हाल ही में भारत दौरे से लौटे अपने मंत्री मुसादिक मलिक से मुलाकात कर चर्चा की। माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस जल विवाद में भारत से बातचीत के लिए रूस से मदद चाहता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पहली बार रूस जा रहे हैं। लेकिन रूस जाने से पहले शहबाज शरीफ ने उस व्यक्ति से मीटिंग की है जो कुछ दिन पहले दिल्ली में था और पीएम मोदी को पास से देख रहा था। यह व्यक्ति एक खास मुद्दे पर पीएम मोदी के रुख को पास से जानने की कोशिश कर रहा था। शायद यही वो मुद्दा है जो शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के सामने झोली फैलाकर उठाने वाले हैं। शहबाज शरीफ अमेरिका और चीन तक से सिफारिश लगा चुके हैं। पीएम मोदी मान नहीं रहे। ऐसे में शाहबाज शरीफ को लगता है कि शायद अब पुतिन ही कुछ मदद कर सकते हैं। दरअसल शहबाज शरीफ 30 नवंबर को रूस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। लेकिन रूस जाने से पहले उन्होंने एक बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग की है। मीटिंग उस व्यक्ति से की गई है जो कुछ दिन पहले दिल्ली में था। यह है पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉक्टर मुसादिक मसूद मलिक जो दिल्ली में आयोजित शहंगाई सहयोग संगठन के सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान की तरफ से आए थे। मुसादिक मसूद मलिक ने पाकिस्तान लौटकर सारी जानकारियां शहबाज शरीफ को दी हैं।
इसे भी पढ़ें: 26/11 के 18 साल: पाकिस्तान की पनाह में आज भी आजाद हैं हमले के 6 मास्टरमाइंड
खासतौर पर पीएम मोदी के बारे में। यह वही शख्स है जिसने इंडस वाटर ट्रीटी पर भारत को धमकी देते हुए कहा था कि जो भी हमारे हिस्से के पानी की तरफ हाथ बढ़ाएगा पाकिस्तान उस हाथ को काट देगा। हैरानी की बात देखिए कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान की तरफ से पहले संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खींची को आना था। लेकिन इंडस वाटर ट्रीटी पर भारत के रुख को पास से समझने के लिए पाकिस्तान ने जानबूझकर मुसादिक मसूद को दिल्ली भेजा। मुसादिक मसूद मलिक ने भारत में कई लोगों से यह जानकारी मांगी होगी कि क्या इंडस वाटर ट्रीटी पर पीएम मोदी का रुख बदलेगा? हालांकि जवाब उन्हें ना में ही मिला होगा। यही बात वो शायद शहबाज शरीफ को बता रहे हैं क्योंकि सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान अब सिंधु जलसंधि यानी इंडस वाटर ट्रीटी पर भारत से बात करने के लिए रूस से मदद मांग सकता है।
इसे भी पढ़ें: Jo Bachay Hain Sang Samait Lo | तीन पीढ़ियों की प्रेम कहानी दिखाने आ रही पाकिस्तान की नयी सीरिज, Netflix पर रिलीज़ से पहले विवाद, जानिए क्यों हो रहा है विरोध
रूस जाकर शहबाज शरीफ पुतिन से भीख मांगेंगे कि भारत से पानी दिलवा दो। इसे लेकर अब खबरें भी छप रही हैं। शहबाज शरीफ को लगता है कि पीएम मोदी की पुतिन से अच्छी दोस्ती है। पुतिन अगर इंडस वाटर ट्रीटी पर भारत को मनाने की कोशिश करते हैं तो क्या पता भारत पानी छोड़ दे। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि पुतिन शहबाज शरीफ को उल्टे पैर भगा देंगे। रूस पहले ही बोल चुका है कि इंडस वाटर ट्रीटी भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा है। लेकिन दुनिया भर में न्यूज़ हेडलाइंस बनवाने के लिए शहबाज शरीफ इंडस वाटर ट्रीटी का मुद्दा पुतिन के सामने उठाएंगे।
अन्य न्यूज़














