Russua-Ukraine War : यूक्रेन ने रूसी एयरक्राफ्ट को मार गिराने का किया दावा, वीडियो भी जारी

Russua-Ukraine War
अंकित सिंह । Mar 5 2022 5:22PM

यूक्रेन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के ऊपर पश्चिमी देशों की ओर से विभिन्न तरह की पाबंदियां भी लगा दी गई हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध दसवें दिन पहुंच चुका है। दोनों ओर से लगातार अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच आज यूक्रेन एक और बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने बताया है कि चेर्निहाइव के बाहरी इलाके में उसने रूस के एक और विमान को मार गिराया है। इसको लेकर यूक्रेन की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 10 दिनों से युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। रूस के ऊपर पश्चिमी देशों की ओर से विभिन्न तरह की पाबंदियां भी लगा दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर सरकार चिंतित, युद्धविराम के लिए रूस-यूक्रेन सरकार पर बनाया जा रहा दबाव: MEA

हालांकि अब बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच रास्ता निकालने की भी कोशिश की जा रही है। अब तक दो दौर की बातचीत हो चुके हैं। इन सब के बीच रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में संघर्ष-विराम पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। आरआईए नोवोत्सी और तास न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि मॉस्को यूक्रेनी बलों के साथ कुछ निकासी मार्गों पर संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गया है, ताकि नागरिकों को दक्षिण-पूर्व में रणनीतिक लिहाज से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा से सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके।

All the updates here:

अन्य न्यूज़