यूक्रेन ने कीव के पास स्थित ब्रोवरी शहर पर फिर से किया नियंत्रण, मेयर का बयान आया सामने

Kyiv

ब्रोवरी के मेयर ने बताया कि कई ब्रोवरी के निवासी पहले ही शहर लौट चुके हैं और दुकानें और व्यवसाय फिर से खुल रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को, कीव के मेयर विटाली क्लित्सचको ने कहा कि यूक्रेन के लड़ाकों द्वारा रूसी सैनिकों को पीछे धकेलने के बाद कीव के उत्तर-पश्चिम स्थित उपनगरों को निशाना बनाया जा रहा है।

ल्वीव। यूक्रेन की सेना ने राजधानी कीव से 20 किलोमीटर पूर्व में स्थित ब्रोवरी शहर पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। यह जानकारी यूक्रेन के अधिकारियों ने दी। ब्रोवरी के मेयर ने शुक्रवार शाम को एक टेलीविजन संबोधन के दौरान कहा कि ‘‘रूसियों ने अब व्यावहारिक रूप से पूरे ब्रोवरी जिले को छोड़ दिया है।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना क्षेत्र को बाकी बचे रूसी सैनिकों से खाली कराना शुरू करेगी। 

इसे भी पढ़ें: रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात पर PMO का बयान, मोदी ने दोहराई तुरंत हिंसा समाप्ति की बात 

मेयर ने कहा कि कई ब्रोवरी के निवासी पहले ही शहर लौट चुके हैं और दुकानें और व्यवसाय फिर से खुल रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को, कीव के मेयर विटाली क्लित्सचको ने कहा कि यूक्रेन के लड़ाकों द्वारा रूसी सैनिकों को पीछे धकेलने के बाद कीव के उत्तर-पश्चिम स्थित उपनगरों को निशाना बनाया जा रहा है और यह लड़ाई ब्रोवरी में भी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़