अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले रोके, 90 ठिकानों को बनाया गया था निशाना

अमेरिकी सेना ने ईरान में अपने हालिया हवाई हमले रोक दिए हैं। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों के दौरान करीब 90 स्थानों को निशाना बनाया गया था। सेंट्रल कमांड ने हमलों के फुटेज भी जारी किए हैं और कहा है कि अमेरिकी बल सतर्क हैं।
अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरान में अपने हालिया हमलों के दौरान करीब 90 स्थानों को निशाना बनाने के बाद हवाई हमले रोक दिए हैं। यह जानकारी अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने दी।
सेंट्रल कमांड ने श्वेत-श्याम फुटेज भी जारी किए हैं, जिनमें हवाई अड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाकर किए गए हमलों को दिखाया गया है।
‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा, ''अमेरिकी बल सतर्क है और कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अभियान चलाने के लिए तैयार हैं।''
अन्य न्यूज़














