संयुक्त राष्ट्र में वेनेजुएला के राजनयिक ने दिया इस्तीफा

Venezuela UN diplomat resigns in protest at Maduro government
[email protected] । Jul 21 2017 11:26AM

संयुक्त राष्ट्र में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ राजनयिक ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दमन के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वरिष्ठ राजनयिक ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दमन के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिशन में एक मंत्री के काउंसलर इसायस मदीना ने गुरुवार को जारी एक वीडियो में कहा, वह अधिकारों के उल्लंघन के कारण विश्व संगठन में सरकार का अब और प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।

संयुक्त राष्ट्र में बनाये गए इस वीडियो में मदीना ने कहा, ‘‘मैं अब उस सरकार का हिस्सा नहीं बन सकता जो सुनियोजित तरीके से प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रही है, जो अभिव्यक्ति के संवैधानिक अधिकार का सम्मान नहीं कर रही है।’’ वेनेजुएला के राजदूत ने ट्वीट किया है कि वह इसायस मदीना के व्यवहार की निंदा करते हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता इस पर टिप्प्णी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़