सख्त लॉकडाउन से परेशान हुई शंघाई की जनता, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो, अधिकारियों को दे रहे हैं ये चेतावनी

lockdown china
प्रतिरूप फोटो

चीनी प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जीरो कोविड नीति अपनाते हुए 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन का ऐलान किया था। तब से लेकर शंघाई शहर के 2.6 करोड़ लोग कड़े लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई परिवारों को 3 सप्ताह से पहले घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।

बीजिंग। चीन के शंघाई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सख़्त लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर घरों में क़ैद लोगों के प्रशासन से भिड़ने के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शंघाई के लोग अपार्टमेंट से चिल्लाते हुए सुनाई दे रहे हैं और अधिकारियों से लॉकडाउन के परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या युद्ध में नरसंहार की घटनाएं रूस के लिए चीनी समर्थन को प्रभावित कर सकती हैं? 

चीनी प्रशासन ने कोरोना के खिलाफ जीरो कोविड नीति अपनाते हुए 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन का ऐलान किया था। तब से लेकर शंघाई शहर के 2.6 करोड़ लोग कड़े लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई परिवारों को 3 सप्ताह से पहले घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई सारी वीडियोज वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोविड के मामले बढ़ने के बीच शी ने महामारी के खिलाफ कठोर नीति का किया बचाव 

गुआंगझोऊ शहर आगंतुकों के लिए हुआ बंद

चीन के बंदरगाह शहर गुआंगझोऊ को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है। शंघाई शहर में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई में 26,087 मामले सामने आए, जिनमें से केवल 914 मामलों में संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए। गुआंगझोऊ बंदरगाह शहर हांगकांग के उत्तर पश्चिम में स्थित है और यहां कई बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़