यूरोपीय आयोग का बड़ा बयान, कहा- युद्ध में यूक्रेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ करेंगे

Ursula von der Leyen
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन ने कहा कि यह यूक्रेन के अस्तित्व का मामला नहीं है। यह यूरोप के बारे में नहीं है। यह पूरे वैश्विक समुदाय के बारे में है। यूक्रेन को यह युद्ध जीतना चाहिए और पुतिन की आक्रामकता का मुकाबला करना चाहिए और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे।

दावोस। यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के हमले का जवाब दिया जाना चाहिए और यूक्रेन को यह जंग जीतनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए यूरोप सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 को यहां संबोधित करते हुए लेयेन ने कहा, “यह यूक्रेन के अस्तित्व का मामला नहीं है। यह यूरोप के बारे में नहीं है। यह पूरे वैश्विक समुदाय के बारे में है। यूक्रेन को यह युद्ध जीतना चाहिए और पुतिन की आक्रामकता का मुकाबला करना चाहिए और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेंगे।” 

इसे भी पढ़ें: रेडक्रॉस समिति यूक्रेन, रूस के युद्ध बंदियों से कर रही है मुलाकात 

उन्होंने कहा, “हम यूक्रेन के लोगों की मददके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। यूरोपीय संघ पहली बार हमले का सामना कर रहे किसी देश को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है। हमने सूक्ष्म-वित्तीय सहायता में 10 अरब यूरो से अधिक का प्रस्ताव रखा, जो यूरोपीय संघ द्वारा किसी तीसरे देश के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।” लेयेन ने यह भी कहा, “हम रूसी सेना के वित्त पोषण को रोकने के लिए दृढ़ हैं। साथ ही यूक्रेन को अपनी अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए सीधे वित्तीय सहायता की जरूरत है।” 

इसे भी पढ़ें: निहत्थे नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया 21 वर्षीय रूसी सैनिक, कहा- मैं जानता हूं मुझे माफ नहीं कर पाएंगे... 

यूरोपीय संघ (ईयू) की नेता ने कहा कि यूक्रेन की हमें मदद करनी होगी और वहां पुनर्निर्माण कार्यों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, “ आज हमें पुतिन द्वारायुद्ध चुनने की कीमत और परिणामों पर बात करनी चाहिए। इसने पूरी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सवालों के घेरे मे ला दिया है। इसलिए रूस के हमले का मुकाबला करना पूरे वैश्विक समुदाय की जिम्मेदारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़