पुतिन-मैक्रों के बीच 13 फीट की दूरी क्यों हुई जरूरी? रूस के हाथ न लग जाए DNA इसलिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने नहीं कराया कोविड टेस्ट

पुतिन से मिलने के लिए मैक्रों पहुंचे। इस मुलाकात से यूक्रेन समस्या का कोई समाधान तो नहीं निकल सका लेकिन इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पूरी तरह छा गई हैं। इसकी वजह पुतिन की मैक्रों के साथ 13 फीट की दूरी है।
यूक्रेन संकट के चलते पूरे यूरोप में छाए युद्ध के बादलों के बीच इस समय का कूटनीतिक हल तलाशने के लिए पिछले दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के साथ हुई। पुतिन से मिलने के लिए मैक्रों पहुंचे। इस मुलाकात से यूक्रेन समस्या का कोई समाधान तो नहीं निकल सका लेकिन इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पूरी तरह छा गई हैं। इसकी वजह पुतिन की मैक्रों के साथ 13 फीट की दूरी है। इस मीटिंग की एक तस्वीर जारी की गई जिसमें दोनों नेता एक 13 फीट लंबे टेबल के दोनों कोनों पर बैठे हुए थे। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए। लेकिन सवाल आखिरकार बरकार था कि पुतिन और मैक्रों के बीच इस दूरी की वजह क्या रही?
इसे भी पढ़ें: इंटरनेशनल हुआ हिजाब विवाद, मलाला के बाद स्टार फ्रांसीसी फुटबॉलर पॉल पोग्बा ने शेयर किया पोस्ट
दोनों नेता मीटिंग के बाद जब प्रेस से मुखातिब हुए तो भी दोनों के भी ये दूरी बरकरार रही। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पहले भी दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी और हाथ भी मिलाए गए थे। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिसके पीछे की वजह कोविड टेस्ट रहा है। दरअसल, मैक्रों के साथ रूस की यात्रा पर जाने वाले एक स्टाफ ने समाचार एजेंसी रॉउटर्स को बताया कि पुतिन ने मैक्रों के साथ ये दूरी कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बरती थी। खबर के अनुसार मुलाकात से पहले पुतिन ने मैक्रों को आरटीपीसीआर टेस्ट कहां जिससे मैक्रों ने इनकार कर दिया। इस इनकार के बाद पुतिन के अधिकारियों ने मैंक्रों को इस मुलाकात में 13 फीट यानी 4 मीटर की दूरी बरतने का ऑपशन दिया जिसे मैंक्रों ने कबूल कर लिया।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच जानें दुनिया के अन्य देशों में इसे लेकर क्या नियम हैं?
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इमैन्युअल मैक्रों ने कोरोना टेस्ट कराने से इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं कोविड किट की मदद से उनका डीएनए रूस के हाथ न लग जाए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य अधिकारियों के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि बैठक से पहले मैक्रों को रूसी अधिकारियों के द्वारा पुतिन के पास जाने से पहले किए जा रहे पीसीआर टेस्ट कराने का ऑपशन दिया गया। लेकिन मैक्रों ने कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया।
अन्य न्यूज़













