बाएं हाथ पर अपना 6 इंच का लिंग लटका कर सालों तक घूमता रहा ये शख्स! लटकते पेनिस को देखकर बेहोश हुए लोग

 6-inch penis
ani
रेनू तिवारी । May 7 2022 5:20PM

इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक से एक अजीब सा मामला सामने आया है। एक 47 वर्षीय व्यक्ति को खून में इंफेक्शन के कारण उसका लिंग खराब हो गया था। इंफेक्शन बढ़ता ही जा रहा था इसलिए व्यक्ति को अपने शरीर से अपना लिंग सर्जरी के माध्यम से हटवाना पड़ा था। यह घटना 2010 में हुई थी।

इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक से एक अजीब सा मामला सामने आया है। एक 47 वर्षीय व्यक्ति को खून में इंफेक्शन के कारण उसका लिंग खराब हो गया था। इंफेक्शन बढ़ता ही जा रहा था इसलिए व्यक्ति को अपने शरीर से अपना लिंग सर्जरी के माध्यम से हटवाना पड़ा था। यह घटना 2010 में हुई थी। सर्जरी के बाद वह डॉक्टर्स के संपर्क में लगातार रहा और डॉक्टर्स की कड़ी रिसर्च के बाद व्यक्ति के लिए एक नया 6 इंच का लिंग तैयार किया गया। व्यक्ति की किस्मत ठीक नहीं थी इस लिए जब डॉक्टर्स द्वारा बनाया गया लिंग जब सर्जरी के माध्यम से उसकी सही जगह पर लगाया जा रहा था तब लिंग में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी। लिंग को ऑक्सीजन मिलता रहे इसके लिए डॉक्टर्स ने 6 इंच का लंबा लिंग उसके हाथ से जोड़ दिया। पिछले छह सालों से यह व्यक्ति अपने हाथ पर अपना लिंग लिए हुए अपना जीवन जी रहा था। अब एक सफल सर्जरी के बाद उसके लिंग को डॉक्टर्स ने सही स्थान पर जोड़ दिया है जिसके बाद यह व्यक्ति एक बार फिर से पुरूष बन गया हैं। 6 साल की शर्मिंदगी और मानसिक यातना के बाद पुरूष को डॉक्टर्स की मदद से उसका लिंग वापस मिल गया है। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा की अगुवाई में केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

छह साल तक हाथ में लटकता रहा 6 इंच का लिंग

न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार 2010 में इंग्लेंड के 47 वर्षीय मैल्कम मैकडोनाल्ड की जिंदगी तब बदल गयी जब उसका लिंग पेरिनेम में हुए संक्रमण के कारण फर्श पर गिर गया था। बाद में सर्जनों ने उनके बाएं हाथ की त्वचा के फ्लैप का उपयोग करके उनके लिए एक नया लिंग बनाया। 47 वर्षीय मैकेनिक एक कृत्रिम लिंग प्राप्त करने के लिए सर्जरी के लिए गये थे, लेकिन चीजें ठीक नहीं हुईं, सर्जरी को बीच में ही रोकना पड़ा, रक्त में ऑक्सीजन की कमी के कारण नया लिंग उनके बाएं हाथ से अस्थायी रूप से जोड़ दिया गया। डॉक्टर्स ने यह कहा कि खून में ऑक्सीजन जब ठीम मात्रा में होता तब इसके सर्जरी करके सही स्थान पर जोड़ दिया जाएगा। यह ऑपरेशन 2020 में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उनकी सर्जरी टलती रही और आखिर में साल 2022 में व्यक्ति की फिर से सर्जरी हुई और उसे उसका लिंग प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़ें: बग्गा से मिले गोवा के CM, केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब पुलिस का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल

मैल्कम मैकडोनाल्ड ने बयां किया दर्द, 6 साल तक झेली यातना

असफल सर्जरी के बाद जब लोगों ने उसके हाथ से जुड़ा उसका लिंग देखा तब लोगों ने उनका बहुत ज्यादा मजाब उठाय़ा। हाथ पर लगे लिंग के कारण मैल्कम मैकडोनाल्ड को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "लोग मुझसे इसके बारे में पूछते हैं जब में किसी पब में जाता हूं तो लोग इसे देखकर मेरा मजाक उड़ाते थे। लेकिन मैं समझता था कि यह कोई आम चीज नहीं है जिसे इन लोगों ने हमेशा देखा हो। यह एक अलग चीज थी जो मेरे साथ हुई है। आप एक आदमी को उसकी बांह पर लिंग के साथ देखते है तो हैरान तो होंगे ही। मुझे इसे झेलना ही होगा। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।

सर्जरी के लिए करना पड़ा 6 साल का इंतजार

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार दूसरी सर्जरी में छह साल की देरी हुई और आखिरकार 2021 में मैल्कम ने 'नौ घंटे' की सफल सर्जरी हुई। जिससे उनका नया लिंग उसके नीचे वाले क्षेत्र से जोड़ा गया। दूसरी सर्जरी के बाद अंततः मैल्कम ने "एक असली आदमी की तरह महसूस करना" शुरू कर दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़