शंघाई 'लॉक' अन्य शहरों में भी पाबंदियां, CPC महाधिवेशन से पहले आखिर क्यों चीन के शहरों में लगाया गया सख्त लॉकडाउन?

Chinese
prabhasakshi
अभिनय आकाश । Oct 13 2022 8:16PM

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर को शंघाई ने 47 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार शंघाई में 11 अक्टूबर को हजारों लोगों को लॉक कर दिया गया है। 10 अक्टूबर को सिर्फ एक संक्रमण के कारण शहर के 2,100 से अधिक घर प्रभावित हुए।

चीन में एक बार फिर कोविड महामारी ने दस्तक दे दी है। चीन ने अपने बड़े शहरों में कोविड परीक्षण और क्वारंटाइन उपायों को तेज कर दिया है, जिसमें वित्तीय राजधानी शंघाई और शेनझेन शामिल हैं। स्थानीय अधिकारी कोविड -19 मामलों में 'वृद्धि' के बाद जल्दबाजी में स्कूल, थिएटर, जिम और अन्य मनोरंजन स्थलों को बंद कर दिया गया है। हालांकि, बड़े शहरों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा किए बिना प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर को शंघाई ने 47 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार शंघाई में 11 अक्टूबर को हजारों लोगों को लॉक कर दिया गया है। 10 अक्टूबर को सिर्फ एक संक्रमण के कारण शहर के 2,100 से अधिक घर प्रभावित हुए। 16 अक्टूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस से कुछ दिन पहले प्रतिबंधों को बढ़ाया जा रहा है, जहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अपने नेतृत्व का विस्तार करने की उम्मीद है। 12 अक्टूबर को शंघाई में 47 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजिंग में बैनर लगाकर विरोध जताने की खबरों को चीन ने सोशल मीडिया से हटाया

शंघाई 'लॉकडाउन'

इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय दिवस "गोल्डन वीक" के दौरान घरेलू यात्रा बढ़ने के बाद अगस्त के बाद से संक्रमण सबसे अधिक हो गया है। शंघाई को इस साल अप्रैल-मई में दो महीने के सख्त लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। 10 अक्टूबर को स्थानीय प्रशासन ने घोषणा की कि उसके सभी 16 जिलों में 10 नवंबर तक सप्ताह में दो बार मास टेस्टिंग की जाएगी। ब्रिटिश प्रवासी पीटर ली को सूचित किया गया कि उनके अपार्टमेंट ब्लॉक को बंद कर दिया तो उन्हें अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ एक होटल में लंबे वक्त तक क्वारंटाइन रहना पड़ा। उनकी पत्नी को शंघाई में उनके घर में लॉक कर दिया गया था और कहा गया था कि उन्हें सेंट्रलाइज क्वारंटाइन में ले जाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक मई में होगा, प्राचीन है यह अनुष्ठान

अन्य शहरों में भी प्रतिबंध 

स्थानीय अधिकारियों ने उन सभी लोगों के लिए तीन-दिवसीय होम क्वारंटाइन और चार-दिन के लिए सेल्फ मॉनिटरिंग का आह्वान किया है, जिनके पास कोविड -19 रोगियों से लिंक पाए गए हैं। नए सिरे से कोविड से संबंधित प्रतिबंधों का सामना करने वाला शंघाई अकेला नहीं है। तियानजिन में प्रतिबंध लगाए गए और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया था। ग्वांगझू में, जिसने बुधवार को 13 नए मामले दर्ज किए, हुआडू क्षेत्र में मनोरंजन स्थलों के साथ-साथ स्कूलों को बंद कर दिया गया और निवासियों को बड़े पैमाने पर परीक्षण से गुजरने के लिए कहा गया।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में पुलिस ने 903 करोड़ रुपये की चीनी निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया

प्रतिबंध क्यों?

दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में चीन का कोविड -19 केस लोड काफी कम है। इसके बावजूद, अर्थव्यवस्था और समाज पर उनके प्रभाव की परवाह किए बिना चीन में महामारी को लेकर बेहद सख्त नियम कायम हैं। जबकि कई देशों ने महामारी के साथ रहना स्वीकार कर लिया है, जबकि चीन अपनी 'जीरो कोविड' नीति को प्राथमिकता देता है। शी जिनपिंग सरकार ने आक्रामक रूप से उनकी 'जीरो कोविड' नीति का समर्थन किया है

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़