Newyork में महिलाओं का सड़क पर निकलना हुआ मुश्किल, अजनबियों द्वारा किया जा रहा अटैक

newyork women
प्रतिरूप फोटो
Creative Commons licenses

न्यूयॉर्क में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर निकल रही महिलाओं के साथ अलग तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिलाओं का इस कारण सड़कों पर बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है।

सड़कों पर बाहर निकलना बेहद आम होता है। कभी सैर करने, कभी सामान लेने तो कभी ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए व्यक्ति घर से बाहर निकलता है। घर से निकलने बिना शायद ही व्यक्ति अपना जीवन जीने के बारे में विचार कर सके। मगर न्यूयॉर्क में सड़कों पर महिलाओं का बाहर निकलना काफी मुश्किल होता जा रहा है।

न्यूयॉर्क में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर निकल रही महिलाओं के साथ अलग तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिलाओं का इस कारण सड़कों पर बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। महिलाओं को शहर में राह चलते अजनबियों द्वारा अटैक किया जा रहा है।

पुलिस के पास अब तक इस तरह की दो से तीन घटनाएं रिपोर्ट हो चुकी है। महिलाओं ने इन घटनाओं का जिक्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर किया है। एक टिकटॉकर पीड़ित महिला ने कहा कि, मैं सिर्फ चल रही थी तभी एक व्यक्ति ने आकर मेरे मुंह पर मुक्का जोर से मारा। मैं कुछ भी बोल नहीं सकी। इस अकैट के बाद पुलिस लगातार अटैक करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

न्यूयॉर्क में महिलाएं नहीं सुरक्षित

एक अन्य पीड़ित महिला ने बताया कि जब तक पुलिस उसके पास पहुंची वो अपने सिर पर लगी चोट पर बर्फ का सेक कर रही थी। महिला ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा की उसके साथ घर जाने के दौरान रास्ते में हादसा हुआ कि किसी ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। अटैक करने वाला एक आदमी था। ऐसी घटनाओं को न्यूयॉर्क पुलिस ने भी रिपोर्ट किया है और अटैक्स को कंफर्म किया है। पुलिस का कहना है कि वेस्ट 16 स्ट्रीट और 7 एवेन्यू में भी महिलाओं के चोटिल होने की जानकारी मिली है। उन्हें अस्पताल भेजा गया था, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस ने इन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है। इन मामलों में अब तक किसी का एक दूसरे से कोई लिंक सामने नहीं आया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़