Prabhasakshi Exclusive: Kashmir पर निकलेगा हल, दक्षिण में BJP मजबूत होगी? जानें क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र । Samay Chakra

samaychakra
Prabhasakshi
अंकित सिंह । May 11 2023 4:04PM

राहुल गांधी को राजनीतिक संन्यास के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके राजनीतिक जीवन में विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में उन्हें किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम समय चक्र में हमेशा की तरह मौजूद रहे देश के ज्योतिष शास्त्री रोहिताश्व त्रिवेदी जी। त्रिवेदी जी से हमने जाना कि मई का महीना देश और दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है। इसके अलावा मई के महीने में देश में किस तरह की राजनीतिक उथल-पुथल होगी। साथ ही साथ किस राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी रहने वाली है। समय चक्र प्रभासाक्षी के खास लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है। इसे आप प्रभासाक्षी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि हमने रोहिताश्व त्रिवेदी से कौन-कौन से सवाल पूछे। 

राहुल गांधी का भविष्य

राहुल गांधी को राजनीतिक संन्यास के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके राजनीतिक जीवन में विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में उन्हें किसी भी प्रकार के राजनीतिक लाभ मिलती दिखाई नहीं दे रही है। 

विपक्षी एकता बन पाएगी

विपक्षी एकता पर कोई भी बड़ा फैसला नहीं हो पाएगा। विपक्षी एकता बीरबल की खिचड़ी है। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और शरद पवार की वजह से विपक्षी एकता कभी नहीं बन पाएगा। 

राज्यों में कानून-व्यव्स्था

जून-जुलाई 2023 तक भारत में आंतरिक सुरक्षा काफी संवेदनशील लगती है। कई राज्यों और स्थानों पर जाति और धार्मिक उन्माद देखने को मिल सकते हैं। साथ ही साथ नक्सली हिंसा भी होने की संभावना बनी रहेगी। हमें आपस में भाईचारे को बढ़ाना है और समाज में एकता के साथ आगे बढ़ना है।

राजस्थान की राजनीति

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के तनातनी का फायदा प्रियंका गांधी को होने जा रहा है। इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को हो सकता है। वसुंधरा राजे के लिए कोई विशेष राजनीतिक उन्नति का योग बनता दिखाई नहीं दे रहा है। 

महाराष्ट्र की राजनीति

महाराष्ट्र में किसी भी प्रकार के राजनीतिक परिवर्तन के संकेत नहीं मिल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक कद राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ेगा।

मोदी की छवि पर प्रभाव

जी20 और एससीओ की अध्यक्षता भारत के पास है। इसके कारण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कद का कुछ और कारण भी हो सकता है। 

मौसम कैसा रहने वाला है?

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम सामान्य रहने के संकेत फिलहाल नहीं है। मौसम सामान्य रहे, इसके लिए हम सबको अपने दैनिक कार्यों में बहुत परिवर्तन करने पड़ेंगे। हमें प्राकृति के हिसाब से रहना पड़ेगा। 

चीन-भारत संबंध

भारत और चीन के बीच संबंध में उस तरीके का सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। 1962 का भारत की ओर से प्रतिउत्तर दिया जाएगा। चीन सिकुड़ना शुरू करेगा। भारत और चीन आपस में टकराएंगे। 

कश्मीर का निकलेगा समाधान

पाकिस्तान टूट जाएगा। पाकिस्तान गिरने वाला है। भारत बड़े कदम उचित समय पर उठा सकता है। कुछ समय तक पाकिस्तान को बैकफुट पर आना पड़ सकता है। ऐसे में भारत के पास एक अच्छा मौका होगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़