Vastu Tips: Office टेबल पर न करें ये गलतियां, आपकी Career Growth पर लग सकता है ब्रेक

Vastu Tips
Creative Common License

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-मोटी चीज आपके करियर और कार्यक्षमता की ग्रोथ पर काफी ज्यादा असर डालती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से टेबल पर रखी कौन सी चीजें आपकी ग्रोथ को रोक रही हैं।

हम सभी लोग अपने काम में कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन फिर भी घर या ऑफिस पर काम करते समय वह तरक्की और मानसिक शांति महसूस नहीं होती है। जिसके हम सभी उम्मीद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर ध्यान दिया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-मोटी चीज आपके करियर और कार्यक्षमता की ग्रोथ पर काफी ज्यादा असर डालती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से टेबल पर रखी कौन सी चीजें आपकी ग्रोथ को रोक रही हैं।

यहां रखें लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स

आज के समय में हमारी वर्क टेबल का सबसे अहम हिस्सा लैपटॉप है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से कंप्यूटर, लैपटॉप या कोई भी बिजली से चलने वाला गैजेट हमेशा टेबल के दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए। इस दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सही दिशा में लैपटॉप रखने से न सिर्फ यह लंबे समय तक चलता है, बल्कि आपके विचारों में स्पष्टता भी लाता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 19 February 2026 | लव राशिफल 19 फरवरी 2026 | आज कैसी रहेगी आपकी प्रेम की डगर?

पौधों का जादू

टेबल पर हरियाली न सिर्फ आंखों को सुकून देती है। बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को संचार करती है। वास्तु के हिसाब से टेबल के उत्तर या पूर्व दिशा में छोटा 'बैंबू प्लांट' या 'मनी प्लांट' रखना शुभ माना जाता है। कभी भी टेबल पर कैक्टस या कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह कांटेदार पौधे आपसी संबंधों में कड़वाहट और काम में बाधाएं पैदा करते हैं।

बिखराव और ग्रोथ

क्या आपकी टेबल कागजों और फाइलों से भरी रहती है। तो वास्तु के हिसाब से अव्यवस्थित मेज मानसिक भ्रम को पैदा करती है। मेज के बीच वाला हिस्सा हमेशा साफ और खाली होना चाहिए। इसको 'ब्रह्म स्थान' कहा जाता है। काम खत्म करने के बाद अपने टेबल को तुरंत साफ कर देना चाहिए। टेबल को साफ करना आने वाले कल की सफलता की नींव रखता है।

पानी और रोशनी का संतुलन बनाएं

हमेशा टेबल के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में पानी की बोतल रखनी चाहिए। क्योंकि यह जल तत्व की दिशा है और इस दिशा में पानी की बोतल रखने से एकाग्रता बढ़ती है। वहीं टेबल पर सही मात्रा में रोशनी होनी चाहिए। अगर आप टेबल लैंप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसको दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। इससे ऊर्जा का लेवल बढ़ता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़