Chinese New Year 2026 पर लंबी उम्र के लिए नूडल्स, पैसे के लिए डंपलिंग्स, जानें 8 Lucky Dishes का राज

चीनी नववर्ष का उत्सव 'रीयूनियन डिनर' की परंपरा के इर्द-गिर्द घूमता है, जो पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। इस मौके पर 8 लकी पकवान परोसे जाते हैं, जिनका हर एक व्यंजन समृद्धि, लंबी उम्र और सफलता जैसी शुभकामनाओं का संदेश देता है।
17 फरवरी से चीनी नववर्ष की शुरुआत हो गई है। चीन ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बसे चीनी समुदायों के लिए यह सिर्फ नया साल नहीं, बल्कि रिश्तों, परंपराओं और उम्मीदों का उत्सव होता है। इस खास मौके पर चीनी परिवारों में एक बेहद खूबसूरत परंपरा निभाई जाती है, जिसे ‘रीयूनियन डिनर’ कहा जाता है।
यह डिनर साल की सबसे बड़ी फैमिली गेट-टुगेदर मानी जाती है। चाहे कोई कितना भी दूर क्यों न रहता हो, नए साल की पूर्व संध्या पर परिवार के साथ खाने की कोशिश जरूर करता है। इस डिनर का मकसद सिर्फ स्वादिष्ट खाना खाना नहीं, बल्कि पूरे साल की भागदौड़ के बाद अपनों के साथ बैठकर खुशियां बांटना और आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं देना होता है।
8 लकी पकवान, 8 खास संदेश
रीयूनियन डिनर की थाली में आमतौर पर 8 लकी पकवान जरूर होते हैं। चीनी संस्कृति में 8 अंक को बेहद अच्छा माना जाता है। इसीलिए हर पकवान का एक अपना मतलब होता है, जो नए साल के लिए अच्छी बातें बताता है।
मछली (यू)
मछली को समृद्धि और बरकत का प्रतीक माना जाता है। चीनी भाषा में मछली का उच्चारण ‘यू’ होता है, जो ‘ज्यादा’ या ‘बचत’ जैसे शब्दों से मिलता-जुलता है। इसका मतलब है कि नए साल में धन और खुशियां बढ़ती रहें।
डंपलिंग्स
डंपलिंग्स का आकार पुराने जमाने के चांदी के सिक्कों जैसा होता है। इन्हें खाना इस बात का संकेत माना जाता है कि आने वाला साल पैसे, तरक्की और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Chinese New Year 2026 । रीयूनियन डिनर से लेकर मियाओहुई जाने तक, जानिए Spring Festival की दिलचस्प परंपराएं
राइस केक (नियान गाओ)
‘नियान गाओ’ का मतलब हर साल और ऊंचा उठना होता है। यह पकवान करियर, पढ़ाई और जिंदगी में लगातार आगे बढ़ने की कामना को दर्शाता है।
स्प्रिंग रोल्स
सुनहरे रंग के कुरकुरे स्प्रिंग रोल्स खुशहाली और नई शुरुआत का प्रतीक हैं। इनका रंग सोने जैसा माना जाता है, जो समृद्धि से जुड़ा है।
लॉन्गेविटी नूडल्स
ये लंबे नूडल्स अच्छी सेहत और लंबी उम्र की दुआ के तौर पर खाए जाते हैं। इन्हें खाते समय तोड़ना अशुभ माना जाता है, क्योंकि लंबाई जीवन की लंबाई का संकेत होती है।
पूरा चिकन
पूरा चिकन परिवार की एकता, मजबूती और हमेशा साथ बने रहने का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि परिवार साल भर जुड़ा और सुरक्षित रहे।
इसे भी पढ़ें: Chinese New Year 2026: आ रहा है 'Fire Horse' का साल, जानें क्यों लाएगा ये बड़े बदलाव और नई ऊर्जा
स्वीट राइस बॉल्स (तांगयुआन)
मीठे स्वाद और गोल आकार वाले तांगयुआन परिवार के प्यार, मेल-जोल और आपसी तालमेल को दर्शाते हैं। गोल आकार ‘पूर्णता’ का प्रतीक माना जाता है।
मैंडरिन संतरे
चमकीले सुनहरे रंग के संतरे किस्मत चमकाने, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े होते हैं। इन्हें अक्सर एक-दूसरे को गिफ्ट भी किया जाता है।
अन्य न्यूज़















