Ramadan Look: इफ्तार से Eid तक, ये Pakistani Suits देंगे आपको एक दम Royal Style

Ramadan Fashion
Instagram

रमजान और ईद के मौके पर रॉयल लुक के लिए पाकिस्तानी सूट डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं, जिनमें काफतान, घरारा, और लॉन सूट जैसे आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प आपको सबसे अलग दिखाएंगे।

आज से 19 फरवरी से रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। इस दौरान लोग 1 महीने तक अल्लाह के लिए व्रत रखते हैं। रमजान में रोजे रखने के साथ ही महिलाएं अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देती हैं। इफ्तार से लेकर ईद के लिए अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। पाकिस्तानी स्टाइल सूट आजकल काफी ट्रेंड में है, महिलाएं इन सूट्स पसंद भी कर रही है। यदि आप सूट सिलवाना चाहती है या फिर सिला हुआ पाकिस्तानी सूट पहनना चाहती है, इस तरह के डिजाइन वाले सूट्स को जरुर खरीदें।

काफतान सूट डिजाइन 

रमजान के दौरान आप भी दिखना चाहती है स्टाइलिश, तो आप काफतान सूट डिजाइन को जरुर ट्राई करें। ढीली आस्तीन और लंबा घेरदार डिजाइन होने के कारण ये पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं। त्योहारों और पार्टियों के लिए भी ये शानदार लुक देते हैं। यदि आप ज्यादा भारी या भड़कीला स्टाइल नहीं चाहतीं, तो सादे कॉटन या जॉर्जेट कपड़े का काफ्तान चुन सकती हैं। रोजमर्रा के पहनावे में भी इस तरह के सूट डिजाइन महिलाओं को काफी पसंद आते हैं।

पाकिस्तानी स्ट्रेट कट सूट डिजाइन 

रमजान के दौरान आप सीधे कट वाले सूट डिजाइन पहन सकती हैं। यह एकदम सिंपल और क्लासी लुक देते हैं। पूरा दिन आरादायक रहने के लिए इस तरह के सूट काफी अच्छे लगते हैं। इस तरह के सूट ऑफिस, कैजुअल और फेस्टिव हर तरह के लुक के लिए यह अच्छा होता है।

लॉन सूट डिजाइन

यह एकदम ट्रेंडी सूट डिजाइन है। लॉन सूट हल्के कॉटन वाले होते हैं। इन कपड़ों पर हल्का प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी या डिटेलिंग का डिजाइन बना देता है। लॉन सूट में कुर्ता, दुपट्टा और पैंट भी आता है। रमजान में व्रत के दौरान हल्के कपड़े आपको सुकून देंगे। शाम की नमाज या इफ्तार पार्टी के लिए इस तरह के सूट्स काफी सुंदर लगते हैं।

घरारा सूट डिजाइन

इस तरह के सूट काफी स्टाइलिश और आरामदायक दिन के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। घरारा पैरों से खुला-खुला रहता है, इसलिए रमजान के लिए यह काफी अच्छा है। इस तरह का लुक आप हर दिन कैरी कर सकते हैं। इफ्तार पार्टी के लिए इस तरह के सूट पार्टी में पहन सकती हो। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़