Dhanteras 2025: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदें ये चीजों, माता लक्ष्मी और कुबरे जी की बरसेगी कृपा

Dhanteras 2025
Instagram

धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार शुरु हो जाता है। इस दिन खरीदारी की जाती है। धनतेरस पर कुछ विशेष वस्तुओं का खरीदना बेहद जरुरी माना जाता है। इस लेख में हम आपको राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें। आपको सोना या चांदी क्या खरीदना चाहिए, आइए आपको बताते हैं।

धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है।  इसे धनत्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है, जो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन के धन के देवता कुबेर देवता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विशेष रूप से धन से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी करना काफी शुभ होता है। धनतरेस पर विशेष खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और कुबेर जी कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। आइए आपको बताते हैं  राशि के अनुसार आप क्या खरीद सकते हैं।

 

धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें

 

मेष

 मेष राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि के जातक अपने कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मेष राशि के जातकों को सौभाग्य, शांति और सद्भाव के लिए सोने के सिक्के, सोने के आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए।

वृषभ

 इस राशि का स्वामी शुक्र है। वृषभ राशि के जातक सुंदरता और विलासिता के प्रेमी होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में समृद्धि लाने के लिए चांदी, हीरे, आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए।

मिथुन

 इस राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और कुशल वक्ता होते हैं। इनके लिए ज्ञान और धन में वृद्धि हेतु चांदी के सिक्के, चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान या चांदी की राधा-कृष्ण की मूर्तियां खरीदना सर्वोत्तम है।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि के लोग अपने घर और परिवार से गहराई से जुड़े होते हैं। कर्क राशि के लोगों को अपने करियर और धन में वृद्धि के लिए चांदी, सिक्के और आभूषण खरीदने चाहिए।

सिंह

 इस राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के लोग आत्मविश्वासी और करिश्माई होते हैं। जातकों को अपने करिश्माई व्यक्तित्व का प्रदर्शन करने और सौभाग्य लाने के लिए सोने के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए।

कन्या

 इस राशि का स्वामी बुध है। कन्या राशि के लोग बारीकियों पर ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं। जातकों को सद्भाव, शांति और धन प्राप्ति के लिए सोने के आभूषण, सिक्के, चांदी, बर्तन और हीरे खरीदने चाहिए।

तुला

इस राशि का स्वामी शुक्र है। तुला राशि के लोग संतुलन और सामंजस्य के प्रतीक होते हैं। सौभाग्य और धन प्राप्ति के लिए जातकों को चाँदी, हीरे और बर्तन खरीदने चाहिए।

वृश्चिक

 इस राशि का स्वामी मंगल है। वृश्चिक राशि के लोग तीव्र और भावुक होते हैं। इन्हें धन-धान्य की प्राप्ति के लिए तांबे के बर्तन, सोने के सिक्के, आभूषण और रत्न खरीदने चाहिए।

धनु

 इस राशि का स्वामी बृहस्पति है। धनु राशि के लोग साहसिक होते हैं और खोजबीन करना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों को भाग्योदय के लिए सोने के सिक्के, आभूषण, बर्तन, रत्न, चांदी, झाड़ू आदि खरीदना चाहिए।

मकर

इस राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के लोग अपनी महत्वाकांक्षा और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए इस राशि के जातकों को लोहा, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक सामान, चांदी के सिक्के, हीरे के आभूषण खरीदने चाहिए।

कुंभ

 इस राशि का स्वामी शनि है। कुंभ राशि के लोग अपनी दूरदर्शिता और नए परिवर्तन के लिए जाने जाते हैं। कुंभ राशि के जातकों को भाग्य को आकर्षित करने के लिए चांदी के सिक्के, हीरे, लोहा, स्टील खरीदना चाहिए।

मीन

 मीन राशि का स्वामी गुरु है। मीन राशि के लोग अत्यधिक रचनात्मक और संवेदनशील होते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस राशि के जातकों को सोने के सिक्के, आभूषण, चांदी, रत्न खरीदने चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़