Holi Upay 2025: होलिका दहन पर इन उपायों को करने से संवर जाएगी आपकी जिंदगी, दूर होंगी हर बाधाएं

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। इस बार होली का पर्व 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होली के दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आती हैं।
होली के दिन करें ये उपाय
होलिका दहन के समय अपने घर की नजर उतारकर शरीर पर उबटन लगाएं। फिर इसको होलिका में जलाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। वहीं घर, दुकान, कार्यालय की नज़र उतार कर होलिका की आग में जलाने से लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें: Ishan Kon In Vastu: ईशान कोण दिशा में होता है देवताओं का वास, जानिए इस दिशा से जुड़ी कुछ अहम बातें
अगर आप कर्ज या फिर किसी तरह के अज्ञात भय के परेशान हैं, तो होलिका दहन के दिन नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें। यह लाभकारी होगा।
अगर किसी व्यक्ति की नौकरी आदि में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो रात के समय होलिका में नारियल दहन करें। इस उपाय को करने नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान है, तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़ने से जल्द लाभ मिलेगा।
किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए होलिका दहन में पानी वाला नारियल और सुपारी अर्पित करें। इससे आपके कार्य सफलतापूर्वक होने लगेंगे।
अगर आप अनावश्यक खर्चों से परेशान हो गए हैं, तो होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को लाल रंग के रूमाल बांध दें। फिर इस रुमाल को अपने घर के धन स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से अनावश्यक खर्च रुक जाएंगे।
इसके अलावा होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करने से जातक को व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।
बता दें कि होलिका दहन वाली रात में 12 बजे किसी पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। फिर पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
अन्य न्यूज़












